खेल

IPL से पहले RCB की बढ़ी टेंशन, अपनी फिटनेस को लेकर ग्लेन मैक्सवेल ने किया बड़ा खुलासा

काजल चोपड़े

बेंगलुरू: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) की तैयारियों में जुटे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने कहा कि उनके बाएं पांव की चोट भले ही ठीक हो गई है लेकिन उन्हें पूर्ण फिटनेस हासिल करने में अभी कई महीने लगेंगे।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) का यह खिलाड़ी पिछले साल नवंबर में अपनी टीम के टी20 विश्वकप से जल्दी बाहर होने के बाद अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में दुर्घटनावश चोटिल हो गया था। मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को इसके बाद ऑपरेशन कराना पड़ा था। उन्होंने हाल में भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में वापसी की और अब वह आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं।

मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने आरसीबी के सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा,‘‘ मेरा पांव ठीक है लेकिन मुझे शत-प्रतिशत फिट होने में अभी कई महीने लगेंगे।''

इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह आरसीबी की तरफ से आईपीएल में अपनी भूमिका निभाने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा,‘‘ उम्मीद है कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान मेरा पांव ठीक रहेगा और मैं अपनी भूमिका निभाने में सफल रहूंगा।''(एजेंसी)

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाया घना कोहरा

PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल

Chhath Puja LIVE: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

कौरवों जैसी बिखराव की राह पर चला देश तो कमजोर होगा, मोहन भागवत ने फूट डालो और राज करो की नीति पर किया आगाह

Chhath Puja 2026: छठ के समापन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, छठी मैया से की ये खास प्रार्थना