ग्लेन मैक्सवेल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

आईपीएल में ग्लेन मैक्सवेल नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

ग्लेन मैक्सवेल की किस्मत आईपीएल के हिसाब से काफी अच्छी हैं, क्योंकि उनके साल भर ना चलने के बाद भी उन्हें आईपीएल में सही खरीददार मिल ही जाते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 अभी अपने शुरुआती चरण में है। अब तक इस सीजन कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं और इसने कम सयम में ही कुछ युवा खिलाड़ियों की खूब चर्चा हो रही है। अपने प्रदर्शन के दम पर इन खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में अपना नाम बना लिया है। दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिनके नाम इस साल कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो रहे है। दरअसल, हम पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की बात कर रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल की किस्मत आईपीएल के हिसाब से काफी अच्छी हैं, क्योंकि उनके साल भर ना चलने के बाद भी उन्हें आईपीएल में सही खरीददार मिल ही जाते हैं। यही कारण है कि वो हर साल आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं। हांलाकि उन्हें कुछ समय पहले दो साल के लिए रिलीज कर दिया गया था। लेकिन इस साल एक बार फिर से उन्होंने इस लीग में वापसी की है।

मैक्सवेल ने नाम दर्ज हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य में आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में कुल 135 मैच खेले हैं। इस दौरान वो 19 बार शून्य पर आउट हुए हैं। ये अपने आप में एक अलग रिकॉर्ड है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान व मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में अब तक कुल 258 मैच खेल चुके है। इस दौरान रोहित शर्मा 18 बार शुन्य पर आउट हुए हैं। इसके बाद दिनेश कार्तिक 18 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल को 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा। लेकिन पंजाब किंग्स को उन्हें खरीदने का फायदा देखते हुए नहीं मिल रहा है। मंगलवार को गुजरात टाइंट्ंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस दौरान जब ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो पंजाब की टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ग्लेन मैक्सवेल इस मैच में अपनी पहली गेंद पर विकेट गवां बैठे।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?