खेल

चेन्नई में चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले सरकार ने पाकिस्तान हॉकी महासंघ को ढाई करोड़ रुपये आवंटित किए

काजल चोपड़े

कराची: चेन्नई (Chennai) में अगस्त में होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करते हुए पाकिस्तान हॉकी महासंघ (Pakistan Hockey Federation) को सरकार ने ढाई करोड़ रूपये आवंटित किये हैं। पाकिस्तान खेल बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि ओमान में एशियाई जूनियर कप (Asian Champions Trophy) में राष्ट्रीय जूनियर टीम के अच्छे प्रदर्शन के बाद अंतर प्रांत समन्वय मंत्री अहसान मजारी ने इस सहायता को मंजूरी दी।

अधिकारी ने कहा,‘‘इस धनराशि से जूनियर टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों को दैनिक भत्ते और एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भागीदारी का खर्च दिया जायेगा।'' उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानी टीम के डच कोच सीगफ्राइड एकमैन की तनख्वाह भी जल्दी ही दी जायेगी।

एकमैन महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण टीम को छोड़कर स्वदेश लौट गए हैं। पीएसबी और पीएचएफ के बीच चुनाव और संवैधानिक मसलों पर मतभेद होने के कारण सरकार की ओर से आर्थिक सहायता बंद हो गई थी। अब मसला सुलझने के कारण धनराशि आवंटित की गई है।(एजेंसी)

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान