मार्क गुएही और डेक्लान राइस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

FIFA World Cup 2026: क्वाटर फाइनल के पहले इंग्लैंड की बढ़ी मुश्किलें, गुएही-राइस की फिटनेस पर सस्पेंस

FIFA World Cup Update: क्वार्टर फाइनल से पहले इंग्लैंड टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नॉर्वे के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले स्टार खिलाड़ी मार्क गुएही और डेक्लान राइस की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है।

सृष्टि मौर्य

Marc Guéhi and Declan Rice Injury Update: इंग्लैंड ने राउंड ऑफ-16 में मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। इसी मुकाबले के दौरान मार्क गुएही को हैमस्ट्रिंग में हल्की चोट लगी थी और डेक्लान राइस भी अपनी सिटनेस बग (पेट का इन्फेकशन) की वजह से मैच में अपना योगदान नहीं दे पाए। अब शुक्रवार को उनका फिटनेस टेस्ट होगा, जिसके बाद ही तय होगा कि वो नॉर्वे के खिलाफ मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्क गुएही और डेक्लान राइस दोनों ने बुधवार को टीम के साथ अभ्यास नहीं किया और अलग से रिकवरी सेशन किया।

डिफेंस में भी बढ़ी इंग्लैंड की परेशानी

इंग्लैंड की चिंता सिर्फ चोटिल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है। मेक्सिको के खिलाफ मुकाबले में डिफेंडर जेरेल क्वांसाह को जीसस गैलार्डो पर हाई टैकल करने की वजह से रेड कार्ड मिला था, जिसके चलते वो अगले दो मैचों के लिए निलंबित हो गए हैं। ऐसे में कोच थॉमस ट्यूशेल को डिफेंस में नए संयोजन के साथ उतरना पड़ सकता है।

हालैंड होंगे सबसे बड़ा खतरा

नॉर्वे के खिलाफ इंग्लैंड की सबसे बड़ी चुनौती स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड होंगे। हालैंड इस वर्ल्ड कप में अब तक सात गोल कर चुके हैं और शानदार फॉर्म में हैं। दूसरी ओर अनुभवी खिलाड़ी जॉर्डन हेंडरसन भी चोट के बावजूद टीम के साथ जुड़े हुए हैं। मेक्सिको के खिलाफ जीत के बाद जश्न मनाने के दौरान उनकी कलाई में चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई। फिलहाल वह टीम होटल में आराम कर रहे हैं और मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

रीस जेम्स के खेलने पर भी सस्पेंस

टीम के मुख्य राइट-बैक खिलाड़ी रीस जेम्स फिलहाल अपने ट्रेनिंग सेशन में लौट आए हैं और ग्रउंड पर दौड़ भी चालू कर दी है। लेकिन इस बात की अभी पुष्टी नहीं हुई है की वो नॉर्वे के खिलाफ मैच में खेलेंगे। घाना के खिलाफ मैच के दौरान उनके पैर के मासपेशीयों में खिचाव आ गया था जिस वजह से वो चोटिल हो गए थे, लेकिन अब उनकी वापसी पर भी सस्पेंस है, कोच थॉमस ट्यूशेल शुक्रवार को जेम्स की रिपोर्ट देखने के बाद अपना अंतिम फैसला लेंगे।

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई