बेस्पोक चैंपियनशिप रिंग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम को मिलेगा खास तोहफा, इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों को मिलेगी चैंपियनशिप रिंग

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार विजेता टीम के खिलाड़ियों को मिलेगी खास चैंपियनशिप रिंग। जानें फाइनल मुकाबले और इस अनोखे तोहफे की कहानी।

सृष्टि मौर्य

FIFA World Cup 2026 Championship Rings: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के विजेता खिलाड़ियों को इस बार ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ एक खास सम्मान भी मिलेगा। फीफा ने पहली बार अपने किसी टूर्नामेंट में विजेता टीम के लिए 'बेस्पोक चैंपियनशिप रिंग' देने का फैसला किया है। ये ऐलान फुटबॉल की दुनिया में एक नई परंपरा की शुरुआत माना जा रहा है।

प्रशंसकों को भी दी जाएगी ये खास रिंग

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल के बाद विजेता टीम को ये विशेष चैंपियनशिप रिंग्स प्रदान की जाएंगी। फीफा कुल 2,026 चैंपियनशिप रिंग्स तैयार करेगा। इनमें से 30 रिंग्स विजेता टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए होंगी, जबकि बाकी 1,996 रिंग्स दुनियाभर के प्रशंसकों के लिए आधिकारिक लाइसेंस प्राप्त उत्पाद के रूप में उपलब्ध कराई जाएंगी।

कैसी दिखेगी ये खास अंगूठी?

हर रिंग पर एक तरफ फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी की आकृति होगी, और दूसरी तरफ विजेता टीम की पहचान के अनुसार विशेष डिजाइन बनाया जाएगा। सभी रिंग्स को अलग-अलग नंबर दिए जाएंगे, खिलाड़ियों के अनुसार कस्टम फिट किया जाएगा और उनके साथ ऑथेंटिसिटी सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

कब और कहां दी जाएगी रिंग

फाइनल के तुरंत बाद विजेता टीम के कप्तान और मुख्य कोच को प्रतीकात्मक रूप से अस्थायी रिंग दी जाएगी। इसके बाद खिलाड़ियों के लिए उनकी उंगलियों के अनुसार कस्टमाइज की गई स्थायी रिंग्स तैयार करने के बाद में आधिकारिक समारोह में सौंपी जाएंगी।

अब तक कैसा रहा दोनों टीमों का प्रर्दशन?

वर्ल्ड कप फाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा। अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जहां लियोनेल मेसी ने दोनों गोल में असिस्ट किए। वहीं, स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 2010 के बाद पहली बार विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया। लामिन यमाल ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया, जबकि मिकेल ओयारजाबाल और पेड्रो पोरो ने गोल कर स्पेन को खिताबी मुकाबले तक पहुंचाया।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा