फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल टीमें 
खेल

FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती

FIFA 2026 Update: फीफा विश्व कप 2026 में अब सिर्फ 8 टीमें बची हैं! 4 पूर्व चैंपियंस और 4 ऐसी टीमें जिन्हें अपने पहले खिताब की तलाश है। जानिए कब और किसके बीच होंगे क्वार्टर फाइनल के ये महामुकाबले।

सृष्टि मौर्य

FIFA World Cup 2026 Quater Final Schedule And Teams: फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे आखिरी और सबसे दिलचस्प मोड़ पर आ पहुंचा है। आपको बता दें कि इस महाकुंभ की शुरुआत कुल 48 टीमों के साथ हुई थी और पूरे टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाने थे। अब तक 96 मैच पूरे हो चुके हैं और 40 टीमें इस रेस से बाहर होकर अपने घर लौट चुकी हैं। अब मैदान पर सिर्फ 8 ताकतवर टीमें बची हैं। इन्हीं में से 4 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी, फिर 2 टीमें फाइनल खेलेंगी और अंत में दुनिया को फुटबॉल का नया किंग मिलेगा।

क्वार्टर फाइनल की टॉप-8 टीमें और यूरोप का जलवा

इस बार क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाने वाली 8 टीमों में फ्रांस, मोरक्को, स्पेन, बेल्जियम, नॉर्वे, इंग्लैंड, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। फुटबॉल को लेकर यूरोप में जो दीवानगी है, वह इस लिस्ट को देखकर साफ समझ आती है, क्योंकि इन 8 टीमों में से 6 टीमें अकेले यूरोप महाद्वीप की हैं।

नोट कर लीजिए क्वार्टर फाइनल का पूरा शेड्यूल

सेमीफाइनल का टिकट पाने के लिए इन 8 टीमों के बीच जोरदार टक्कर होने वाली है। मैचों का शेड्यूल और समय इस प्रकार है-

  • फ्रांस बनाम मोरक्को: 10 जुलाई, रात 1:30 बजे
  • स्पेन बनाम बेल्जियम: 11 जुलाई, रात 12:30 बजे
  • नॉर्वे बनाम इंग्लैंड: 12 जुलाई, रात 2:30 बजे
  • अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड: 12 जुलाई, सुबह 6:30 बजे

4 पूर्व चैंपियन तो 4 को पहले खिताब का इंतजार

इन बची हुई 8 टीमों में से 4 टीमें अर्जेंटीना, फ्रांस, इंग्लैंड और स्पेन ऐसी हैं जो पहले भी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं। वहीं बाकी 4 टीमों मोरक्को, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे और बेल्जियम को आज भी अपने पहले खिताब का बेसब्री से इंतजार है। अगर इतिहास देखें तो अर्जेंटीना टीम ने सबसे ज्यादा 3 बार (1978, 1986, 2022) और फ्रांस ने 2 बार (1998, 2018) यह कप जीता है, जबकि इंग्लैंड (1966) और स्पेन (2010) 1-1 बार चैंपियन बने हैं।

नए दावेदारों का कैसा रहा है इतिहास?

खिताब का इंतजार कर रही इन 4 टीमों में से कोई भी आज तक फाइनल में नहीं पहुँच सकी है। मोरक्को ने साल 2022 में कमाल करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जो उसका बेस्ट प्रदर्शन है। टीम बेल्जियम साल 2018 में तीसरे नंबर पर रही थी। स्विट्जरलैंड की टीम अब तक चार बार (1934, 1938, 1954 और अब 2026) क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। वहीं नॉर्वे के लिए साल 2026 का यह प्रदर्शन उनके इतिहास का सबसे शानदार खेल है। अब देखना मजेदार होगा कि पुराने सूरमा बाजी मारते हैं या दुनिया को कोई नया चैंपियन मिलता है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM