फ्रांस बनाम स्पेन (सोर्स- AI इमेज) 
खेल

FIFA World Cup 2026: फाइनल की दहलीज पर फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में होगी दिग्गजों की टक्कर

FIFA 2026 Semifinal: डलास स्टेडियम में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के इस पहले सेमीफाइनल में फ्रांस और स्पेन के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां दोनों टीमें फाइनल का टिकट कटाने उतरेंगी।

सृष्टि मौर्य

France vs Spain FIFA World Cup 2026 Semifinal: फीफा विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मंगलवार देर रात आर्लिंग्टन के टेक्सास में डलास स्टेडियम में फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा। दोनों यूरोपीय दिग्गज टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार 15 जुलाई को रात 12:30 बजे शुरू होगा।

फ्रांस का लगातार तीसरा विश्व कप सेमीफाइनल

फ्रांस ने ग्रुप चरण में अपने तीनों मैच जीतकर नॉकआउट में जगह बनाई। इसके बाद उसने स्वीडन, पराग्वे और मोरक्को को हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। अगर फ्रांस ये मुकाबला जीतता है तो वो लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल खेलने वाली दूसरी यूरोपीय टीम बन जाएगी।

स्पेन की नजर दूसरे विश्व कप खिताब पर

दूसरी ओर, मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रुप चरण में शीर्ष स्थान पर रहने के बाद स्पेन ने नॉकआउट में ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल और बेल्जियम को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। टीम की नजर अब 2010 के बाद दूसरे विश्व कप खिताब की ओर है।

स्पेन बनाम फ्रांस ऑल-टाइम रिकॉर्ड

रिकॉर्ड आंकड़े
कुल मैच खेले गए 38
स्पेन की जीत 18
फ्रांस की जीत 13
ड्रॉ मुकाबले 7
स्पेन द्वारा किए गए कुल गोल 64
फ्रांस द्वारा किए गए कुल गोल 39

किस खिलाड़ी पर रहेगी लोगों की नजर?

इस मुकाबले में सबसे बड़ी नजर फ्रांस के कप्तान किलियन एमबाप्पे और स्पेन के युवा स्टार लामिन यमाल पर रहेगी। एमबाप्पे इस विश्व कप में अब तक आठ गोल कर गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि यमाल अपनी शानदार रचनात्मक खेल से स्पेन के सबसे बड़े हथियार बने हुए हैं।

क्या कहा स्पेन के मुख्य कोच ने ?

स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने इस मुकाबले को 'फाइनल से पहले का फाइनल' बताया है। वहीं एमबाप्पे का कहना है कि उनकी टीम में विश्व चैंपियन बनने की पूरी क्षमता है, लेकिन अभी सबसे बड़ा लक्ष्य स्पेन को हराकर फाइनल में पहुंचना है।

कितनी बार भिड़ चुके है फ्रांस और स्पेन?

विश्व कप में फ्रांस और स्पेन अब तक सिर्फ एक बार भिड़े हैं। 2006 विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराया था। अब लगभग 20 साल बाद दोनों टीमें फिर विश्व कप के मंच पर आमने-सामने होंगी।

संभावित प्लेइंग इलेवन

फ्रांस (4-2-3-1) :-

माइक मेगनन (गोलकीपर), जूल्स कुंडे, दायोट उपामेकानो, विलियम सलीबा, लुकास डिग्ने, मानु कोने, एड्रियन राबियो, उस्मान डेम्बेले, माइकल ओलिसे, देज़िरे डूए, किलियन एमबाप्पे

फ्रांस अपने मजबूत 4-2-3-1 संयोजन के साथ उतर सकता है। टीम के आक्रमण की जिम्मेदारी कप्तान किलियन एमबाप्पे पर होगी, जबकि उस्मान डेम्बेले, माइकल ओलिसे और देज़िरे डूए जैसे तेज़तर्रार खिलाड़ी उन्हें पूरा सहयोग देंगे। वहीं, मिडफील्ड में मानु कोने और एड्रियन राबियो संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेंगे।

स्पेन (4-2-3-1) :-उनाई सिमोन (गोलकीपर), पेड्रो पोरो, पाउ कुबार्सी, आयमेरिक लापोर्ट, मार्क कुकुरेला, रोड्री, फैबियन रुइज, लामिन यमाल, दानी ओल्मो, एलेक्स बाएना, मिकेल ओयारजाबाल।

दूसरी ओर, स्पेन भी 4-2-3-1 फॉर्मेशन के साथ मैदान में उतरने की संभावना है। टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत मिडफील्ड है, जहां रोड्री और फैबियन रुइज खेल की गति नियंत्रित करेंगे। आक्रमण में युवा स्टार लामिन यमाल, दानी ओल्मो और एलेक्स बाएना विपक्षी रक्षा पंक्ति को चुनौती देंगे, जबकि मिकेल ओयारजाबाल स्ट्राइकिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। रक्षा में आयमेरिक लापोर्ट और पाउ कुबार्सी की जोड़ी पर स्पेन की उम्मीदें टिकी रहेंगी।

कौन सी दो टामों का होगा फाइनल मुकाबला?

इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना फाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा। विश्व कप 2026 का फाइनल 19 जुलाई, भारतीय समयानुसार 20 जुलाई को न्यू जर्सी में खेला जाएगा।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट