अर्जेंटीना सेमीफाइनल में पहुंचा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

FIFA World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया; एक्स्ट्रा टाइम में पलटा मैच

Argentina vs Switzerland: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जहां अब उसका सामना अटलांटा स्टेडियम में इंग्लैंड फुटबाल टीम से होगा।

सृष्टि मौर्य

Argentina Qualifies For Semi-Finals: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। मुकाबला तय समय तक 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना ने दो बेहतरीन गोल दागकर शानदार जीत दर्ज की। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा।

मैच में दोनों टीमों ने दिखाया दम

अर्जेंटीना ने पहले हाफ में अचेछी बढ़त बनाई। लियोनेल मेसी के कॉर्नर पर एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने शानदार हेडर लगाकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि, दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने वापसी करते हुए 67वें मिनट में डैन नडोये के गोल की बदौलत स्कोर 1-1 कर दिया।

रेड कार्ड बना बड़ा टर्निग प्वाइंट

मैच के अंतिम चरण में स्विट्जरलैंड को बड़ा झटका लगा। पहले ब्रिल एम्बोलो दूसरे पीले कार्ड के बाद मैदान से बाहर हुए। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम के 99वें मिनट में ऑरेल अमेंडा को लियोनेल मेसी पर खतरनाक टैकल करने के कारण सीधा रेड कार्ड दिखाया गया। दो खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद स्विट्जरलैंड की राह और मुश्किल हो गई।

एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेटीना ने किया खेल खत्म

स्विट्जरलैंड के 9 खिलाड़ियों के साथ खेलने का फायदा अर्जेंटीना ने एक्स्ट्रा टाइम में उठाया। 112वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने गोल कर टीम को फिर आगे किया। इसके बाद इंजरी टाइम में लाउतारो मार्टिनेज ने तीसरा गोल कर जीत पक्की कर दी। पूरे मैच में लियोनेल मेसी लगातार आक्रमण की अगुवाई करते रहे और कई मौके भी बनाए।

अब इंग्लैंड से होगा सेमीफाइनल मुकाबला

इस जीत के साथ मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना लगातार एक और वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब 15 जुलाई को अटलांटा स्टेडियम में उसका सामना इंग्लैंड से होगा। दोनों टीमों के बीच विश्व कप इतिहास की ये छठी भिड़ंत होगी, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें रहेंगी।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, हिरासत में लिए गए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे राज्यसभा MP

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है