-विनय कुमार
ICC T20 World Cup 2022 में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली के 'विराट रूप' को देखकर समूचा पाकिस्तान सिहर रहा है। इस ताज़ा वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ (India vs Pakistan T20 World Cup, 2022) सिर्फ़ 53 गेंदों में 4 छक्के और 6 चौके की मदद से नाबाद 82 रनों की पारी के बाद, नीदरलैंड्स के खिलाफ 42 गेंदों में 62 रनों की नाबाद पारी को देखकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (Inzmam Ul Haq) का खौफ़ सामने आया है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ लो स्कोरिंग मैच में कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में मिली (Zimbabwe vs Pakistan T20 World Cup, 2022) करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (Inzamam ul Haq) ने 'ग्रीन ब्रिगेड', यानी पाकिस्तानी टीम की खूब कड़ी आलोचना की है। और, भारतीय टीम के बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहने की संभावना जताते हुए पाकिस्तानी टीम को कठघरे में खड़ा किया।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का मानना को है विराट कोहली (Virat Kohli) अपने बेस्ट फॉर्म में चल रहे हैं और यही नहीं, टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय टीम की बैटिंग जानदार दिख रही है।
इंजमाम उल हक ने YouTube चैनल पर कहा, "सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) ने महज 25 गेंदों में फिफ्टी लगाई। वहीं, कोहली (Virat Kohli) ऐसे खिलाड़ी हैं, जो फॉर्म में होने पर अकेले मैच जिता ले जाते हैं। क्रिकेट में ये सब चीजें काफी मायने रखती हैं। जब आप उम्दा प्रदर्शन कर रहे होते हैं और टीम जीत रही होती है, इससे यह साफ़ तौर पर पता चलता है, कि चीजें सबकुछ सही चल रही हैं।"
इंजमाम भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी से बड़े प्रभावित हैं। उन्होंने आगे कहा, "कोहली (Virat Kohli) अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, और मैच जिता रहे हैं। यह भारतीय टीम के लिए अच्छे संकेत हैं। पिछले मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी हाफ सेंचुरी लगाई। भारत का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत नजर आ रहा है। सभी टीमों में भारत और साथ अफ्रीका (South Africa) का टॉप ऑर्डर काफी वशानदार नज़र आ रहा है। पंड्या (Hardik Pandya) भी लोअर ऑर्डर में बढ़िया खेल रहे हैं।"