फ्रांस बनाम ऑस्ट्रिया (सौजन्य- सोशल मीडिया) 
खेल

Euro cup 2024 : फ्रांस ने ऑस्ट्रिया को 1-0 से हराया, एमबाप्पे की टूट गई नाक

यूरो चैंपियन 2024 में फ्रांस ने जीत के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज किया। जहां फ्रांस ने ग्रुप डी के मैच में ऑस्ट्रिया को 1-0 से मात दी। हालांकि फ्रांस को इस टूर्नामेंट में बड़ा झटका भी लगा।

प्रिया जैस

 डसेलडोर्फ: यूरो कप 2024 का मुकाबले में मैक्सिमिलियन वोबर ऑस्ट्रिया के लिए महंगे साबित हुए। आज का यह मुकाबला यूरो चैंपियनशिप की विजेता रह चुकी फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच खेला गया। ग्रुप डी के इस मुकाबले में मैक्सिमिलियन वोबर ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

मुकाबले में फ्रांस के मैक्सिमिलियन वोबर के आत्मघाती गोल की मदद से यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में ऑस्ट्रिया को 1-0 से पराजित किया। लेकिन इस जीत के चलते मैच में फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर काइलिन एमबापे की नाक में गंभीर चोट लग गई और अब उनका टूर्नामेंट में आगे खेलना संदिग्ध है।

ऐसे लगी चोट

एमबापे ग्रुप डी के इस मैच के अंतिम क्षणों में गेंद पर नियंत्रण बनाने के प्रयास में ऑस्ट्रिया के केविन डांसो से टकरा गए। इससे उनकी नाक से खून बहने लगा और वह सूज गई। एमबापे को इस कारण मैदान छोड़ना पड़ा।

फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने एमबापे के आगे के मैचों में खेलने के संबंध में कहा,‘‘अभी हमारे हाथ में कुछ नहीं है। अभी हमें यह पता नहीं है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। वह टूर्नामेंट में आगे खेल पाएंगे या नहीं अभी इसका जवाब मेरे पास नहीं है।''

फ्रांस के मिडफील्डर एनगोलो कांटे ने कहा,‘‘एमबापे के चोटिल हो जाने से हम सभी चिंतित हैं। हमें पता नहीं है कि स्थिति अभी कैसी है। हम यही उम्मीद कर रहे हैं कि चोट गंभीर न हो और वह बाकी टूर्नामेंट के लिए टीम में बने रहें। ''

चोटिल होने से पहले एमबापे पर सभी की निगाह टिकी थी। ऑस्ट्रिया ने भले ही उन्हें खुलकर नहीं खेलने दिया, लेकिन टीम को जीत दिलाने में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई। वोबर ने 38वें मिनट में एमबापे का शॉट रोकने के प्रयास में ही आत्मघाती गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। इससे डेसचैम्प्स ने फ्रांस का कोच रहते हुए जीत का शतक भी पूरा किया।

फ्रांस ने अभी तक दो बार यूरोपीय चैंपियनशिप जीती है लेकिन उसे 2000 के बाद अपने पहले खिताब का इंतजार है। रोमानिया इस ग्रुप में शीर्ष पर है। उसने एक अन्य मैच में यूक्रेन को 3-0 से हराया जो उसकी यूरोपीय चैंपियनशिप में पिछले 24 वर्षों में पहली जीत है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी