एर्लिंग हालैंड (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

एर्लिंग हालैंड ने रचा इतिहास, प्रीमियर लीग में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Erling Haaland: एर्लिंग हालैंड ने प्रीमियर लीग में सबसे तेज 100 गोल का रिकॉर्ड बनाया। मैनचेस्टर सिटी के लिए फुलहम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन ने इतिहास रच दिया।

उज्जवल सिन्हा

Erling Haaland Reach 100 Premier League Goals: मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) में सबसे कम मैचों में 100 गोल करने का नया रिकॉर्ड बनाया। नॉर्वे के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड को वर्तमान समय का बेहतरीन फुटबॉलर माना जाता है, और हाल ही में उन्होंने इस बात को साबित भी कर दिया। हालैंड ने फुलहम के खिलाफ मैच के 17वें मिनट में गोल करके प्रीमियर लीग में अपना 100वां गोल पूरा किया। हालैंड ने प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे तेज 100 गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

यह उपलब्धि उन्होंने मैनचेस्टर सिटी के लिए फुलहम के खिलाफ खेलते हुए हासिल की। एर्लिंग हालैंड ने प्रीमियर लीग के 111वें मुकाबले में यह कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड एलन शीयरर के नाम था, जिन्होंने 124 मैचों में 100 गोल किए थे। हालैंड ने शीयरर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे तेज 100 गोल करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

एर्लिंग हालैंड ने 100 गोल करने के बाद क्या कहा?

इस सफलता के बाद हालैंड ने कहा, "यह गर्व का क्षण है। 100 गोल का क्लब एक बहुत बड़ी बात है। इसे इतनी जल्दी करना अविश्वसनीय है। मैं गर्वित और खुश हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने कई बार कहा है कि सिटी के स्ट्राइकर को गोल करना चाहिए। यह मेरा काम है और मैं यही करने की कोशिश करता हूं। मुझे हैट्रिक करनी चाहिए थी, इसके लिए मुझे मौके मिले थे।"

एर्लिंग हालैंड का करियर

25 साल के एर्लिंग हालैंड का जन्म 21 जुलाई 2000 को लीड्स, इंग्लैंड में हुआ था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में वह नॉर्वे का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रीमियर लीग में वह मैनचेस्टर सिटी के लिए 2022 से खेल रहे हैं। मैनचेस्टर सिटी के लिए 111 मैचों में 100 गोल करने के अलावा, हालैंड ने नॉर्वे के लिए 48 मैचों में 55 गोल किए हैं।

मुकाबले का हाल

मैनचेस्टर सिटी ने फुलहम को 5-4 से हराकर मुकाबले को जीत लिया। मैनचेस्टर सिटी की टीम ने एक समय 5-1 से बढ़त बना रखी थी लेकिन इसके बाद फुलहम ने शानदार वापसी की और स्कोर को 5-4 कर दिया। हालांकि, मैनचेस्टर सिटी जीत हासिल करने में सफल रहा। इस जीत के साथ मैनचेस्टर ने फुलहम पर लगातार 19वीं जीत दर्ज कर ली है। इंग्लिश फुटबॉल लीग में यह भी अपने आप के एक बड़ा रिकॉर्ड है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब