खेल

रविवार को England vs Pakistan T20 World Cup Final, जानिए T20I Cricket में कौन है किसपर भारी, देखें हेड टू हेड रिजल्ट्स

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों ICC T20 World Cup, 2022 Final में आगामी रविवार, मेलबर्न के मैदान में खिलाबी मुकाबले के लिए उतरेंगी।

पाकिस्तान ने साल 2009 में पहली बार T20 World Cup जीती थी और T20 World Cup, 2010 की चैंपियन इंग्लैंड रहा है। दोनों में से कौन बनेगा अबकी सीज़न का चैंपियन देखना दिलचस्प होगा। आइए एक नजर डालते हैं T20I Cricket में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबलों का इतिहास। कौन किसपर है भारी।

गौरतलब है कि इंग्लैंड और पाकिस्तान पिछले साल ICC T20 World Cup, 2021 के सेमीफाइनल में हार गई थीं। अबकी दोनों टीम फाइनल में भिड़ेंगी। साल 2021 के World Cup Semifinal में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने हराया था और दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने।

England vs Pakistan का T20I Cricket मैचों का रिकॉर्ड 

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 28 T20I मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 18 मैचों में जीत हासिल की और पाकिस्तान ने 9 मैच जीते। एक मैच बेनतीजा रहा। आपको याद दिला दें कि ताज़ा वर्ल्ड कप से कुछ दिन पहले इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के दौरे पर थी, जिसमें दोनों देशों के बीच 7 मैचों की T20I Series (Pakistan vs England T20I Series, 2022 England on Pakistan Tour) सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में इंग्लैंड ने 4-3 जीत दर्ज़ की थी।

T20 World Cup में ENG vs PAK

T20 World Cup का इतिहास बताता है कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक दो बार मैच हुए हैं। और, दोनों ही मुकाबलों में इंग्लैंड की जीत हुई है। एक दिलचस्प बातब्ये भी है कि अब तक खेले T20 मैचों में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इन दोनों एम इन से किसी को भी जीत हासिल नहीं हुई है। इस मैदान पर पाकिस्तान ने कुल 2 T20I मैच खेले है और दोनों में हार मिली। वहीं, इंग्लैंड ने मेलबर्न के इस ग्राउंड में अब तक 5 T20I मैच खेले हैं, जिसमें उसे 4 में हार का सामना करना पड़ा और एक मुकाबला बेनतीजा रहा। लेकिन, ICC T20 World Cup, 2022 के फाइनल में एक टीम तो जीतेगी ही।

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द

थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद: CM फडणवीस से मिले रेवंत रेड्डी, तेलंगाना की मांग पर महाराष्ट्र बनाएगा अध्ययन समिति

100 करोड़ के घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, DMK ने लगाया गंभीर आरोप

बिना पुख्ता सबूत के 6 साल जेल में रहा शख्स, सुप्रीम कोर्ट ने बताया न्याय का मजाक; UP सरकार देगी मुआवजा