भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर-दीप्ति शर्मा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

बल्ले से भारतीय महिला टीम की दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, बनाया अब तक सबसे बड़ा रिकार्ड

Cricketer Deepti Sharma Birthday: 28 वर्षीय उत्तर प्रदेश की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा एक चमकता सितारा हैं। बहुत तेजी से उन्होंने अपना रन रेट बढ़ाकर भारतीय महिला टीम में एक खास जगह बना ली है।

गीतांजली शर्मा

Deepti Sharma Made A New Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक से एक से एक बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं। इन क्रिकेटरों की जब भी बात होती है, तो मिताली राज, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन, टीम में एक ऐसी भी खिलाड़ी मौजूद है, जो इन क्रिकेटरों की तरह ही मैच विनर है और अक्सर गेंद या बल्ले से हारी हुई मैच की बाजी को भी भारतीय टीम के पक्ष में कर देती हैं। यह ऑलराउंडर कोई और नहीं उत्तर प्रदेश की दीप्ति शर्मा हैं।

दीप्ति शर्मा 28 साल की हैं।  इनका जन्म 24 अगस्त 1997 को उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था। 9 साल की उम्र में दीप्ति ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। बाएं हाथ की मीडियम रेंज की बल्लेबाज और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाली दीप्ति ने 17 साल की उम्र में 2014 में वनडे में अपना मैच डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2016 में टी20 और साल 2021 में टेस्ट डेब्यू किया था।

दीप्ति गेंद और बल्ले की भरोसमंद खिलाड़ी 

दीप्ति हमेशा से ही एक भरोसेमंद खिलाड़ी रही हैं। वह अपने अबतक के करियर में कई बार भारतीय टीम को कई मुश्किलों से निकाल चुकी हैं। सिर्फ मुश्किलों से निकाला ही नहीं बल्कि टीम को जीत भी दिला चुकी हैं। दीप्ति ने 5 टेस्ट में 4 अर्धशतक लगाते हुए 319 रन बनाए हैं और 20 विकेट लिए हैं। 109 वनडे में 1 शतक और 14 अर्धशतक लगाते हुए 2,392 रन और 16 विकेट, 129 टी20 में 2 अर्धशतक लगाते हुए 1,100 रन बनाए हैं और 147 विकेट लिए हैं। दीप्ति के आंकड़े बताते हैं कि वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए कितनी अहम हैं।

सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड दीप्ति के नाम

दीप्ति अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी क्षमता की वजह से विमेंस प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्ज की कप्तान तो हैं ही, साथ ही 'बीबीएल' और 'द हंड्रेड' में भी खेलती हैं। वनडे में भारतीय महिला टीम की तरफ से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड दीप्ति के नाम है।

साल 2017 में आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 188 रन की पारी खेली थी। वनडे में व्यक्तिगत गेंदबाजी में दूसरा श्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर भी दीप्ति का है। 2016 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 20 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

साल 2025 में DSP पद पर नियुक्त

दीप्ति शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में चार लगातार अर्धशतक लगाए हैं। वह भारत के लिए सर्वाधिक टी20 (91 मैच) खेलने वाली खिलाड़ी हैं। दीप्ति अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें जनवरी 2025 में डीएसपी पद पर नियुक्त किया।

(एजेंसी इनपुट)

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज