मुरली श्रीशंकर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

CWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन भारतीय दल लंबी कूद, वेटलिफ्टिंग और तैराकी समेत 9 मेडल इवेंट्स में उतरेगा। मुरली श्रीशंकर लॉन्ग जंप फाइनल में भारत के लिए गोल्ड मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे।

सृष्टि मौर्य

Murli Sreeshankar Long Jump Final CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों से एक बार फिर पदकों की उम्मीद होगी। पिछले दो दिनों में आठ पदक जीतने के बाद भारतीय दल बुधवार को लंबी कूद, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स और तैराकी समेत नौ मेडल इवेंट्स में चुनौती पेश करेगा। भारत की सबसे बड़ी उम्मीद पुरुषों की लॉन्ग जंप और महिला वेटलिफ्टिंग से होगी, जहां कई खिलाड़ी पदक जीतने की दौड़ में शामिल हैं।

क्या श्रीशंकर दिला पाएंगे भारत को गोल्ड?

पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल में 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता मुरली श्रीशंकर भारत की अगुआई करेंगे। उनके साथ लोकेश सत्यानाथन भी फाइनल में उतरेंगे। श्रीशंकर ने क्वालिफिकेशन राउंड में पहले ही प्रयास में 8.01 मीटर की छलांग लगाकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8.38 मीटर रहा है, जो फिलहाल दुनिया का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड भी है। फाइनल में उन्हें जमैका के ताजे गेल और मौजूदा चैंपियन बहामास के ला-क्वान नैर्न से कड़ी चुनौती मिलेगी।

भारतीय महिलाएं भी दिखाएंगी दम

वेटलिफ्टिंग में संजना महिला 77 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उतरेंगी और भारत के लिए इस खेल में आठवां पदक जीतने की कोशिश करेंगी। एथलेटिक्स में एशियन गेम्स की रजत पदक विजेता पारुल चौधरी महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में हिस्सा लेंगी, जहां उनका मुकाबला केन्या की मौजूदा चैंपियन जैकलिन चेपकोच और इंग्लैंड की एलिजाबेथ बर्ड से होगा। वहीं, महिला शॉटपुट फाइनल में मनप्रीत कौर अपनी पिछली सातवें स्थान की उपलब्धि से बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

गावित पदक के लिए होगी दौड़

पैरा एथलेटिक्स में भारत दो स्पर्धाओं में दो-दो खिलाड़ियों के साथ उतरेगा। पुरुष डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल में देवेंद्र कुमार और सागर थयात चुनौती पेश करेंगे, जबकि पुरुष 100 मीटर T47 स्पर्धा में मोहम्मद बासिल एम और दिलीप महादू गावित पदक के लिए दौड़ लगाएंगे।

स्विमिंग और पैरा स्विमिंग हीट्स

तैराकी में आर्यन नेहरा पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में उतरेंगे, जहां उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के सैम शॉर्ट और नॉर्दर्न आयरलैंड के डेनियल विफेन जैसे मजबूत तैराकों से होगा। इसके अलावा पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में साजन प्रकाश और अनीश एस. गौड़ा पहले हीट्स में उतरेंगे और फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। पैरा स्विमिंग में सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 वर्ग की हीट्स में हिस्सा लेंगे।

भारत की शानदार लय

भारत सातवें दिन के मुकाबलों में शानदार लय के साथ उतर रहा है। मंगलवार को हरजिंदर कौर ने महिला 69 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतकर भारत की झोली में एक और मेडल डाला था। वहीं, ट्रैक एंड फील्ड में गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया था। इन दोनों उपलब्धियों के बाद भारतीय दल का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और अब नजर सातवें दिन पदकों की संख्या में और इजाफा करने पर होगी।

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे