जदुमणि सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

CWG 2025 Day 4: मीराबाई से लेकर जदुमणि तक, आज भारत के लिए हर मुकाबला होगा खास, जानिए पूरा शेड्यूल

CWG 2026: ग्लासगो गेम्स के चौथे दिन भारत के कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में होंगे। मीराबाई चानू स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाने उतरेंगी, वहीं बॉक्सिंग में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला देखने को मिलेगा।

सृष्टि मौर्य

Commonwealth Games Day 4 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन रविवार को भारत के लिए कई बड़े मुकाबले होने वाले हैं। भारतीय खिलाड़ियों से एक बार फिर पदकों की उम्मीद रहेगी। सबसे ज्यादा निगाहें ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू पर होंगी, जो कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरेंगी।

पदक जीतने का सुनेहरा मौका

मीराबाई ने इससे पहले 2018 गोल्ड कोस्ट और 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। अगर वो इस बार भी गोल्ड जीतती हैं तो भारत के पदकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और वो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की सबसे सफल महिला खिलाड़ियों में अपना रिकॉर्ड और मजबूत करेंगी और इसके साथ ही, साल 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई का ये इस टूर्नामेंट में लगातार चौथा पदक होगा।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रहेंगी नजरें

बॉक्सिंग में दिन का सबसे चर्चित मुकाबला जदुमणि सिंह और पाकिस्तान के सुमामा रहमान के बीच पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-16 में होगा। जदुमणि ने पहले दौर में स्कॉटलैंड के एरॉन कुलेन को हराकर अगले दौर में जगह बनाई थी। अब उनकी नजर क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर पदक के करीब पहुंचने पर होगी।

इसके अलावा महिला 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति अपने अभियान की शुरुआत मलावी की डेबोरा मटेंजे के खिलाफ करेंगी। वहीं पुरुष 65 किलोग्राम वर्ग में आदित्य प्रताप यादव का मुकाबला युगांडा के नूहू बाट्टे से होगा।

स्विमिंग में भी भारत की चुनौती

तैराकी में भारत की पुरुष 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम भी एक्शन में होगी। टीम में श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा और धक्षन शशिकुमार शामिल हैं। भारतीय टीम पहले हीट्स में उतरेगी और फिर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

लॉन बॉल्स में भी पदक की उम्मीद

लॉन बॉल्स में भी भारत की नजरें अगले दौर में जगह बनाने पर होंगी। महिला पेयर्स में रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह नामीबिया और इंग्लैंड के खिलाफ दो अहम सेक्शनल मुकाबले खेलेंगी। वहीं पुरुष सिंगल्स में पुतुल सोनोवाल अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुए माल्टा के शॉन जेम्स पार्निस का सामना करेंगे।

रविवार भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का बेहद अहम दिन माना जा रहा है, जहां वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, स्विमिंग और लॉन बॉल्स में भारतीय खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन और पदकों की उम्मीद रहेगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का चौथे दिन का पूरा कार्यक्रम

खेल स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी चरण प्रतिद्वंद्वी समय (IST)
लॉन बॉल्स महिला पेयर्स रूपा रानी तिर्की, पिंकी सिंह सेक्शनल प्ले नामीबिया दोपहर 1:00 बजे
वेटलिफ्टिंग पुरुष 60 किग्रा रिशिकांता सिंह फाइनल दोपहर 2:15 बजे
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स पुरुष ऑल-अराउंड तपन मोहंती फाइनल शाम 4:30 बजे
तैराकी पुरुष 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा, धक्षन शशिकुमार हीट्स शाम 4:39 बजे
वेटलिफ्टिंग महिला 48 किग्रा मीराबाई चानू फाइनल शाम 6:45 बजे
लॉन बॉल्स पुरुष सिंगल्स पुतुल सोनोवाल सेक्शनल प्ले माल्टा शाम 7:15 बजे
लॉन बॉल्स महिला पेयर्स रूपा रानी तिर्की, पिंकी सिंह सेक्शनल प्ले इंग्लैंड रात 10:05 बजे
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स महिला ऑल-अराउंड प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, प्रतिष्ठा सामंत, ईशिता रेवाले फाइनल रात 10:30 बजे
वेटलिफ्टिंग पुरुष 65 किग्रा राजा मथुपांडी फाइनल रात 11:15 बजे
मुक्केबाजी महिला 54 किग्रा प्रीति राउंड ऑफ 16 डेबोरा म्टेंजे (मलावी) रात 11:37 बजे
मुक्केबाजी पुरुष 55 किग्रा जदुमणि सिंह मांडेंगबाम राउंड ऑफ 16 सुमामा रहमान (पाकिस्तान) रात 11:45 बजे
मुक्केबाजी पुरुष 65 किग्रा आदित्य प्रताप यादव राउंड ऑफ 16 नुहू बाट्टे (युगांडा) रात 12:45 बजे
तैराकी* पुरुष 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले भारतीय टीम फाइनल* समय बाद में घोषित होगा

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल