क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

1.4 बिलियन डॉलर का साम्राज्य! बिना एक भी वर्ल्ड कप जीते कैसे दुनिया के सबसे अमीर एथलीट बने रोनाल्डो?

Cristiano Ronaldo Retirement: स्पेन से हारकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीफा वर्ल्ड कप सफर समाप्त हुआ। तंगी और हार्ट सर्जरी को मात देकर 1.4 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ बनाने वाले रोनाल्डो की कहानी।

अर्पित शुक्ला

Cristiano Ronaldo Net Worth: फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप सफर स्पेन के खिलाफ पुर्तगाल की हार के साथ समाप्त हो गया। मैच से पहले ही रोनाल्डो ने साफ कर दिया था कि यह उनके करियर का आखिरी फीफा वर्ल्ड कप होगा। मुकाबले के बाद नम आंखों के साथ उन्होंने विश्व कप को अलविदा कहा। हालांकि वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सके, लेकिन फुटबॉल की दुनिया में उनकी विरासत हमेशा याद रखी जाएगी।

आज अरबों की संपत्ति के मालिक रोनाल्डो का बचपन बेहद कठिन परिस्थितियों में गुजरा। उनके पिता माली का काम करते थे और शराब की लत से भी जूझ रहे थे, जबकि उनकी मां घरों में काम करके परिवार चलाती थीं। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे रोनाल्डो टीन की छत वाले छोटे से घर में रहते थे। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने कम उम्र में ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया। महज आठ साल की उम्र में उन्होंने मैदान पर कदम रखा और यहीं से उनकी जिंदगी बदलने लगी।

15 साल की उम्र में हुई हार्ट सर्जरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशोरावस्था में रोनाल्डो को दिल की धड़कन से जुड़ी समस्या (Racing Heart) का सामना करना पड़ा, जिसके कारण 15 वर्ष की उम्र में उनकी सर्जरी हुई। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और जल्द ही मैदान पर वापसी कर अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

फुटबॉल से बनी अरबों की दौलत

क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। Forbes की रिपोर्ट के अनुसार, वह लगातार कई वर्षों से सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में शीर्ष खिलाड़ियों में बने हुए हैं।

सऊदी अरब के क्लब अल नासर के साथ उनके नए अनुबंध के बाद उनकी कमाई में और इजाफा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, क्लब से उन्हें बोनस सहित सालाना 400 से 620 मिलियन डॉलर तक का पैकेज मिल सकता है, जबकि केवल वेतन ही करीब 200 से 235 मिलियन डॉलर प्रतिवर्ष बताया जाता है।

ब्रांड, होटल और सोशल मीडिया से भी करोड़ों की कमाई

फुटबॉल के अलावा रोनाल्डो की कमाई के कई बड़े स्रोत हैं। उनका CR7 ब्रांड होटल, कपड़ों, परफ्यूम और फिटनेस बिजनेस तक फैला हुआ है। लिस्बन, मदीरा, मैड्रिड, न्यूयॉर्क और माराकेच में उनके नाम से होटल भी संचालित होते हैं।

इसके अलावा Nike के साथ उनकी लाइफटाइम डील को एक अरब डॉलर से अधिक मूल्य का माना जाता है। वहीं Herbalife, Clear और Armani जैसे वैश्विक ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी उन्हें हर साल करोड़ों डॉलर की आय होती है।

सोशल मीडिया पर भी रोनाल्डो सबसे बड़े सितारों में शामिल हैं। इंस्टाग्राम पर उनके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं और स्पॉन्सर्ड पोस्ट के जरिए भी उनकी सालाना कमाई करोड़ों डॉलर तक पहुंचती है।

कितनी है कुल संपत्ति?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कुल अनुमानित नेटवर्थ 1.2 से 1.4 बिलियन डॉलर के बीच है। इसके अलावा अल नासर क्लब में उनकी कथित हिस्सेदारी भी उन्हें भविष्य में अतिरिक्त वित्तीय लाभ देती है।

भले ही रोनाल्डो अपने करियर में फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीत सके, लेकिन उनके रिकॉर्ड, अनुशासन, फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है। करोड़ों प्रशंसकों के लिए CR7 सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि संघर्ष और सफलता की मिसाल हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर