क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

US President ट्रंप के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया डिनर, सऊदी अरब के प्रिंस भी रहे मौजूद

Cristiano Ronaldo attends dinner in White House: क्रिस्टियानो रोनाल्डो व्हाइट हाउस में सऊदी क्राउन प्रिंस के सम्मान में आयोजित डिनर में शामिल हुए, जहाँ ट्रंप ने उनका विशेष स्वागत किया गया।

उज्जवल सिन्हा

Cristiano Ronaldo attends dinner with U.S. president Donald: पांच बार के बैलन डी’ओर विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो मंगलवार को व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में उस समय सुर्खियों में रहे, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सम्मान में भव्य डिनर का आयोजन किया। इस डिनर में रोनाल्डो की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिया।

रोनाल्डो को कार्यक्रम में प्रमुख मेहमानों के बीच बैठाया गया था, जहां उनकी सीट राष्ट्रपति ट्रंप और क्राउन प्रिंस के नजदीक थी। डिनर में दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों के साथ एप्पल के सीईओ टिम कुक और टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क जैसे दिग्गज बिजनेस लीडर्स भी मौजूद थे।

ट्रंप ने रोनाल्डो का विशेष रूप से किया जिक्र

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने संबोधन में विशेष रूप से रोनाल्डो का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने फुटबॉल सुपरस्टार को अपने बेटे बैरन ट्रंप के साथ मिलवाया। उन्होंने मज़ाक में कहा, “बैरन उनसे मिलने के बाद अब अपने पिता की थोड़ी और इज्जत करने लगा है।” बताया जाता है कि बैरन रोनाल्डो के बड़े प्रशंसक हैं।

रोनाल्डो 2022 के अंत में 200 मिलियन डॉलर प्रति वर्ष के सौदे पर अल-नस्र क्लब से जुड़े थे और तब से सऊदी प्रो लीग का चेहरा बने हुए हैं। इसी वर्ष जून में उन्होंने क्लब के साथ दो साल का नया समझौता भी किया, जिसका मालिकाना हक सऊदी संप्रभु संपत्ति कोष के पास है, जिसके प्रमुख स्वयं क्राउन प्रिंस हैं।

व्हाइट हाउस में यह उपस्थिति रोनाल्डो की अमेरिका में खास यात्रा मानी जा रही है, क्योंकि वे 2014 के बाद यहां पेशेवर फुटबॉल नहीं खेले हैं।इसी बीच, सऊदी अरब 2034 फीफा विश्व कप की मेजबानी करेगा, जिसे लेकर रोनाल्डो ने खुलकर समर्थन जताया था। उन्होंने पिछले वर्ष कहा था कि “मेरी नज़र में 2034 का विश्व कप अब तक का सर्वश्रेष्ठ होगा।”

रोनाल्डो छठी बार वर्ल्ड कप में लेंगे हिस्सा

रोनाल्डो अगले साल होने वाले विश्व कप में रिकॉर्ड छठी बार शिरकत करने वाले हैं, क्योंकि पुर्तगाल ने रविवार को टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। हालांकि, पिछले सप्ताह अपने करियर के पहले रेड कार्ड के चलते वे पुर्तगाल के पहले मैच में निलंबन का सामना कर सकते हैं।

फीफा वर्ल्ड कप से खुद को जोड़ रखा है ट्रंप ने

पुर्तगाल के ग्रुप की घोषणा 5 दिसंबर को की जाएगी, जिसके ड्रा कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप भी वॉशिंगटन स्थित कैनेडी सेंटर में शामिल होंगे। ट्रंप ने 2026 विश्व कप से खुद को काफी करीब से जोड़ रखा है और व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में उन्होंने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फ़ैन्टिनो द्वारा दिया गया गोल्डन ट्रॉफी मॉडल भी सजाया हुआ है।

काफी दिनों से बीमार थी अभिजीत की दादी, अंतिम संस्कार का समय तय; प्रोटेस्ट छोड़ परिवार को चुनेंगे CJP चीफ?

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

या तो अंतिम संस्कार में जाएं या हिरासत में रहें अभिजीत दिपके, दिल्ली पुलिस ने CJP प्रमुख के सामने रखी शर्त

CJP नेताओं की विमान के अंदर गिरफ्तारी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- सरकार हमारे बच्चों को बख्श दे

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को कहा नालायक नेता, वोट चोरी के आरोपों पर घेरा, बोले- सबूत लेकर क्यों नहीं गए