जिम्बाब्वे टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की 5वीं जीत, T20 World Cup में इन बड़ी टीमों को दे चुकी है मात

ICC Men's T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हराकर इतिहास रच दिया। टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100% जीत का रिकॉर्ड रखने वाली जिम्बाब्वे ही एकमात्र टीम है।

उज्जवल सिन्हा

Australia vs Zimbabwe, 19th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर 19वें मुकाबले में देखने को मिला। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार हराया है। जिम्बाब्वे का टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें अब तक दो बार आमने-सामने आई हैं और दोनों ही मौकों पर जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की है।

इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी कुल पांचवीं अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज की। इनमें तीन जीत वनडे प्रारूप में और दो जीत टी20 विश्व कप में आई हैं। जिम्बाब्वे ने पहली बार 1983 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वहीं अब सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर एक बार फिर बड़ा उलटफेर किया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिम्बाब्वे की जीत (सभी प्रारूप)

क्रमांक जीत का अंतर प्रारूप स्थान वर्ष / टूर्नामेंट कप्तान
1 13 रन वनडे (ODI) ट्रेंट ब्रिज 1983 विश्व कप डंकन फ्लेचर
2 5 विकेट टी20I केप टाउन 2007 विश्व कप प्रोस्पर उत्सेया
3 3 विकेट वनडे (ODI) हरारे 2014 एल्टन चिगुम्बुरा
4 3 विकेट वनडे (ODI) टाउन्सविल 2022 रेजिस चकाब्वा
5 23 रन टी20I कोलंबो (RPS) 2026 विश्व कप सिकंदर रज़ा

टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे इन टीमों को दे चुका है मात

टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने आईसीसी फुल मेंबर टीमों में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, पाकिस्तान को मात दे चुका है। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप में दो बार हराया है। 2007 में केप टाउन में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। उसके बाद 2022 में होबार्ट में आयरलैंड को हराया था। वहीं उसके बाद उसी साल 2022 में पाकिस्तान को मात दी थी। अब 2026 में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया है।

टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की अन्य पूर्ण सदस्य (FM) टीमों के खिलाफ जीत

क्रमांक टीम स्थान वर्ष / टूर्नामेंट नोट्स
1 ऑस्ट्रेलिया (AUS) केप टाउन 2007 टी20 WC में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया
2 आयरलैंड (IRE) होबार्ट 2022 टी20 WC में आयरलैंड को मात दी
3 पाकिस्तान (PAK) पर्थ 2022 टी20 WC में पाकिस्तान को हराया
4 ऑस्ट्रेलिया (AUS) कोलंबो 2026 टी20 WC में ऑस्ट्रेलिया पर दूसरी जीत
पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खास और अनोखा है। अब तक दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में दो बार आमने-सामने आई हैं और जिम्बाब्वे ने हर बार जीत हासिल की है। यानी, जिम्बाब्वे 100% सफलता दर के साथ ऑस्ट्रेलिया पर जीत का रिकॉर्ड रखने वाली एकमात्र टीम बन गई है।

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जिसमें ब्रायन बेनेट ने नाबाद 64 रनों की पारी खेली। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैट रेनशॉ ने 65 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले में 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट