क्रिकेट

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को चटाया धूल, पहले टी 20 मुकाबले में 57 रनों से हासिल की जीत; हारिस रउफ ने रचा कीर्तिमान

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 57 रनों हराया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 1-0 से बढ़त बना ली है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क :  पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 57 रनों हराया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 1-0 से बढ़त बना ली है। इसके साथ ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ पाकिस्तान के लिए टी20 आई में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। हारिस रउफ के नाम अब 109 विकेट हो गए हैं। जबकि शादाब खान ने नाम 107 विकेट लेने का रिकॉर्ड था।

जिम्बाब्वे में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए ओमैर यूसुफ ने 16, सईम अयूब ने 24, उस्मान खान ने 39, आगा सलमान ने 13, तय्यब ताहिर ने नाबाद 39 और इरफान खान ने तेज तर्रार पारी खेलते हुए 27 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड एन्गरावा ने 1, सिकंदर रजा ने 1, वेलिंग्टन मसाकाट्जा ने 1 और रायन बर्ल ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम एक समय अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी लेकिन एकाएक टीम 108 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 39 और तड़िवनाशे मारुमानी ने 33 रन बनाए। उसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई अंक में नहीं पहुंच सके। पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने 3, हारिस रउफ ने 2 और सुफियान खान ने 3 और जहानदाद खान ने 1 विकेट लेकर टीम को 57 रनों से जीत दिला दिया।

हारिस रउफ ने तोड़ा शादाब खान का रिकॉर्ड

हारिस रउफ ने इस मैच में 2 विकेट लेकर पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। टी20 आई फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए 109 विकेट ले चुके हैं। वहीं शादाब खान जिनके नाम सबसे ज्यादा 107 टी20 आई विकेट लेने का रिकॉर्ड था। उसको हारिस रउफ ने तोड़ दिया। टी20 आई में हारिस रउफ के नाम पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हो गया है।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा