जहीर खान ला रहे मिक्स्ड टी20 लीग सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

क्रिकेट की दुनिया में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव, अब एक ही टीम में खेलेंगे महिला और पुरुष खिलाड़ी

Zaheer Khan Mixed T20 League: जहीर खान और जर्मन क्रिकेट फेडरेशन अगले साल अगस्त में 'इक्वल' मिक्स्ड टी-20 लीग शुरू करेंगे, जिसमें 6 महिला और 5 पुरुष खिलाड़ी एक ही टीम में साथ खेलेंगे।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • क्रिकेट इतिहास में पहली बार मिक्स्ड-जेंडर टी-20 लीग शुरू होगी।

  • पूर्व गेंदबाज जहीर खान 'इक्वल' नाम की यह अनोखी लीग ला रहे हैं।

  • इस टूर्नामेंट में महिला और पुरुष क्रिकेटर एक साथ एक ही टीम में खेलेंगे।

  • इसे 'एंकर स्पोर्ट्स' और जर्मन क्रिकेट महासंघ मिलकर शुरू कर रहे हैं।

Male Female Cricketers One Team: क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक ऐसा प्रयोग होने जा रहा है, जो इस खेल की पुरानी परंपराओं को पूरी तरह बदल देगा। भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और 2011 वर्ल्ड कप विजेता जहीर खान एक बिल्कुल नई और अनोखी टी-20 लीग लेकर आ रहे हैं।

'इक्वल' नाम की इस मिक्स्ड-जेंडर लीग में महिला और पुरुष क्रिकेटर एक ही टीम का हिस्सा बनकर मैदान पर उतरेंगे। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को जहीर खान की कंपनी 'एंकर स्पोर्ट्स' और जर्मन क्रिकेट महासंघ मिलकर शुरू कर रहे हैं।

क्या है जहीर खान का यह नया मास्टरप्लान?

दरअसल, अब तक क्रिकेट में पुरुषों और महिलाओं के टूर्नामेंट अलग-अलग होते आए हैं, लेकिन 'इक्वल' लीग इस सोच को बदलने जा रही है। इस पहल की शुरुआत एंकर स्पोर्ट्स ने की है, जिसके सह-मालिक जहीर खान और आईटी क्षेत्र के उद्यमी नागेंद्र सिद्दौतम हैं।

जर्मनी में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इसे जर्मन क्रिकेट फेडरेशन (डॉयचर क्रिकेट बंड) के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है। इस लीग में एक ही स्कोरबोर्ड होगा और खिताब जीतने वाली टीम भी एक ही होगी।

कैसी होगी टीम और क्या होगा प्लेइंग-11 का गणित?

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट के नियम बेहद दिलचस्प रखे गए हैं। शुरुआती योजना के मुताबिक, लीग में कुल 5 टीमें हिस्सा लेंगी और इनके बीच 12 टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे।

स्क्वाड: हर फ्रेंचाइजी टीम में कुल 18 खिलाड़ी शामिल होंगे।

प्लेइंग-11: मैदान पर उतरने वाली अंतिम ग्यारह खिलाड़ियों की टीम में 6 महिला और 5 पुरुष क्रिकेटर शामिल होंगे।

नियम और सुरक्षा: खेल के रोमांच को बनाए रखने के लिए टी-20 क्रिकेट के मौजूदा नियमों के साथ-साथ खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्थानापन्न खिलाड़ियों के लिए खास प्रावधान तय किए जाएंगे।

कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

इस ऐतिहासिक मिक्स्ड टी-20 लीग का आयोजन अगले साल यानी 2027 की गर्मियों में अगस्त के महीने में किया जाएगा। यह पूरा टूर्नामेंट जर्मनी में खेला जाएगा। आयोजकों का मानना है कि यूरोप जैसे उभरते हुए बाजारों में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

जहीर खान ने क्या कहा?

इस नई पहल को लेकर जहीर खान काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि क्रिकेट में लोगों को आपस में जोड़ने की जबरदस्त ताकत है। जहीर के मुताबिक, यूरोप जैसे नए इलाकों में खेल को फैलाने के लिए इसे हर वर्ग तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने भरोसा जताया कि 'इक्वल' जैसी लीग महिला और पुरुष खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और साथ मिलकर खेलने का समान मंच देगी।

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

26 नवंबर विशेष: 77 साल का हो गया भारतीय संविधान, कहां और किस हालत में है संविधान की एतिहासिक मूल प्रति

15 दिसंबर से पहले बुलाया जा सकता है संसद का सत्र, PM मोदी ने मंत्रियों को किया अलर्ट

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा