युजवेंद्र चहल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, इंग्लिश बल्लेबाजों के होश लगाए ठिकाने

County Championship: इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। इस दौरान नॉर्थ हैम्पटनशायर के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है।

संजय सिंह बिष्ट

Yuzvendra Chahal: इस वक्त भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। अब तक सीरीज के कुल चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान इंग्लिश टीम 2-1 की बढ़त के साथ आगे चल रही है। इसी बीच भारत के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इंग्लिश सरज़मीं पर तहलका मचा दिया है। कुल मिलाकर कहें तो वो एक बार फिर से अपनी फिरकी का जादू दिखाने लगे हैं।

दरअसल, इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। इस दौरान नॉर्थ हैम्पटनशायर के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। डर्बीशायर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उनकी गेंदबाजी को देखते हुए इंग्लिश बल्लेबाज के होश ठिकाने लग गए।

डर्बीशायर के खिलाफ चहल की दमदार गेंदबाजी

युजवेंद्र चहल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स के शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। अब वो अपने इसी फॉर्म को काउंटी क्रिकेट में जारी रख रहे हैं। डर्बीशायर और नार्थ हैम्पटनशायर के बीच खेले गए मैच में उन्होंने इस बात का प्रमाण दिया।

6 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

इस मैच में चहल ने डर्बीशायर के कुल 6 बल्लेबाजों को अपनी फिरकी का शिकार बनाया। चहल ने कुल 33.3 ओवर में 118 देकर इतने बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मुकाबले में जब भी कोई बल्लेबाज बड़े स्कोर की तरफ जाता दिखा, तो उन्होंने तुरंत उसको आउट कर दिया। ये ही कारण था कि डर्बीशायर के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में असफल दिखाई दिए।

नॉर्थ हैम्पटनशायर की बेहतरीन बल्लेबाजी

चहल के कमाल के बावजूद डर्बीशायर नार्थ हैम्पटनशायर के खिलाफ 377 का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो पाई। मुकाबले में थोड़ा बहुत बल्लेबजों ने अच्छे रन भी बनाए। इसके बाद चहल की टीम नॉर्थ हेम्पाटनशायर के बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबीजी की। डर्बीशायर के द्वारा दिए स्कोर का पीछा करने उतरी टीम ने अब तक 5 विकेट खोकर 265 रन बना लिए हैं। मतलब अब नॉर्थ हेम्पटनशायर विरोधी टीम से 112 रन पीछे है। टीम के लिए जॉर्ज बार्टलेट ने 60 रन बनाए। दूसरी तरफ जस्टिन ब्रॉड 64 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज