यशस्वी जायसवाल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने रचा कीर्तिमान, सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले..

Yashasvi Jaiswal score 1000 Test runs against England: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने 1000 रन पूरे किए। वो सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Yashasvi Jaiswal score 1000 Test runs against England: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मैनचेस्टर में यह कारनामा किया है।

यशस्वी जायसवाल मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ 16 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ संयुक्त रूप से मौजूद हैं। दोनों ने 15 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय

सचिन तेंदुलकर - 15 पारियां राहुल द्रविड़ - 15 पारियां मोहम्मद अजहरुद्दीन - 16 पारियां यशस्वी जायसवाल - 16 पारियां यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ अपना 9वां मुकाबला खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 16वीं पारी में 1000 रन पूरा किया। जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में 1000 रन बनाने के क्लब में शामिल होने के लिए चौथे टेस्ट में 55 रनों की ज़रूरत थी और उन्होंने भारत की पहली पारी के 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रिस वोक्स को चौका लगाकर यह मुकाम हासिल कर लिया। जायसवाल इंग्लिश टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कम से कम 1000 रन बनाने वाले कुल 20वें भारतीय बल्लेबाज हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन

क्रम खिलाड़ी मैच रन
1 सचिन तेंदुलकर 32 2535
2 सुनील गावस्कर 38 2483
3 विराट कोहली 28 1991
4 राहुल द्रविड़ 21 1950
5 गुंडप्पा विश्वनाथ 30 1880
6 चेतेश्वर पुजारा 27 1778
7 दिलीप वेंगसरकर 26 1589
8 केएल राहुल 17 1376
9 रविंद्र जडेजा 24 1358
10 कपिल देव 27 1355
11 मोहम्मद अजहरुद्दीन 15 1278
12 ऋषभ पंत 16 1206
13 शुभमन गिल 14 1199
14 विजय मांजरेकर 17 1181
15 महेन्द्र सिंह धोनी 21 1157
16 रोहित शर्मा 14 1147
17 फारुख इंजीनियर 18 1113
18 रविचंद्रन अश्विन 24 1086
19 रवि शास्त्री 20 1026
20 यशस्वी जायसवाल 9 1003

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने अपने 24 साल के करियर में इंग्लैंड के खिलाफ 32 टेस्ट खेले और कुल 2535 रन बनाए। उनके बाद सुनील गावस्कर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 38 टेस्ट मैचों में 2483 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन

क्रम खिलाड़ी देश मैच रन औसत सर्वश्रेष्ठ स्कोर
1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 14 1391 55.64 211
2 शुभमन गिल भारत 14 1199 54.50 269
3 रोहित शर्मा भारत 13 1113 53.40 161
4 ऋषभ पंत भारत 13 1044 77.96 146
5 मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया 14 1016 48.68 111
6 यशस्वी जायसवाल भारत 9 1003 66.86 214*

जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में 1000 रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज भी बन गए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में जायसवाल ने 107 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए। उन्हें लियाम डॉसन ने पवेलियन भेजा। 41वें ओवर में जायसवाल स्लिप में आउट हो गए। डॉसन ने जायसवाल को आउट करते हुए 8 साल बाद अपना पहला विकेट लिया है। पवेलियन लौटने से पहले जायसवाल ने केएल राहुल (46 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 94 रन और साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 रन जोड़े।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान

हर सवाल का जवाब देंगे, अमित शाह ने विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती, राहुल गांधी बोले- कोई दिलचस्पी नहीं

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?

शाह का लेक्चर नहीं सुनना... छात्रों पर एक्शन से गुस्से में विपक्ष, राहुल गांधी के 3 तीखे सवालों से गरमाई संसद