WTC फाइनल 2025 की तारीख घोषित (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की डेट का ऐलान, लॉर्ड्स में मिलेगा टेस्ट क्रिकेट का नया 'लॉर्ड'

आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल की तारीख की घोषणा कर दी है। WTC का फाइनल मैच इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में 11-15 जून को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले के लिए 16 जून का रिजर्व डे भी रखा गया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल की तारीख की घोषणा कर दी है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि फाइनल में कौन सी दो टीमें आपस में भिड़ने वाली है। लेकिन इतना पता चल गया है कि फाइनल मैच इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में 11-15 जून को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले के लिए 16 जून का रिजर्व डे भी रखा गया है।

यह फाइनल मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास का तीसरा फाइनल मुकाबला होगा। हालांकि लॉर्ड्स पहली बार इस खिताबी मुकाबले की मेजबानी करने वाला है। इस मैदान पर टेस्ट मैच देखने का मजा ही कुछ और होता है। इस ग्राउंड पर मुकाबले काफी रोमांचक हो जाते हैं।

आईसीसी ने जारी किया स्टेटमेंट

आईसीसी के सीईओ ने इस बारे में स्टेटमेंट जारी करके कहा, "वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल बहुत थोड़े समय में क्रिकेट जगत के सबसे रोमांचक इवेंट्स में से एक बन चुका है। ऐसे में हमें 2025 के फाइनल की तारीख की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह दुनिया में टेस्ट क्रिकेट की बढ़ती अपील की पहचान है जिसने दुनिया भर के फैंस को अपना दीवाना बनाया हुआ है। टिकटों की मांग काफी ज्यादा होगी, इसलिए मैं आग्रह कर रहा हूं कि लोग अभी से अगले साल होने वाले मैच का टिकट बुक करा लें।"

दो बार हो चुका है फाइनल मैच

जानकारी के लिए बता दें कि WTC का पहला फाइनल साल 2021 में साउथेम्पटन में खेला गया था, जबकि 2023 का खिताबी मुकाबला ओवल मैदान में खेला गया था। 2021 में न्यूजीलैंड ने खिताब अपने नाम किया था। जबकि 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने यह ट्रॉफी जीती थी।

फाइनल में भारत को मिली हार

WTC के दोनों खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने जगह बनाई थी। लेकिन दोनों ही मैच में भारत के हाथ निराशा ही लगी है। टीम इंडिया को पहली बार न्यूजीलैंड और फिर 2023 में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

शीर्ष पर भारत

वहीं 2025 का फाइनल का मुकाबला कौन सी टीम के साथ होगा फिलहाल यह तय नहीं हुआ है। लेकिन प्वाइंट्स टेबल में अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। अगले कुछ महीनों में टीमें कई टेस्ट मैच खेलने वाली हैं। जिसके बाद उनकी जीत-हार के हिसाब से पता चलेगा कि खिताबी भिड़ंत किन टीमों के बीच खेली होगी।

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन

Hindi Diwas: जब गैर-हिंदी भाषी देशभक्तों ने उठाई आवाज, सत्यार्थ प्रकाश से लेकर आजाद हिंद फौज तक हिंदी का सफर

आरबीआई के सामने नहीं टिकी TATA Sons की दलीलें, जल्द स्टॉक मार्केट में होना होगा शामिल

Weather Alert: गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल