WPL 2027 Auction Source- Social Media
क्रिकेट

WPL 2027 Auction LIVE: सोफी मोलिन्यू को 1 करोड़ 10 लाख में यूपी वारियर्स ने खरीदा

WPL 2027 Auction: WPL 2027 की मिनी नीलामी कोच्चि में हो रही है। 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी और पांच टीमों को 27 स्लॉट भरने हैं। कमलिनी, स्नेह राणा और सोफी मोलिन्यू पर नजर है।

अर्पित शुक्ला

अभी तक के टॉप-3 महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

  • सोफी (यूपी वॉरियर्ज)- 1.1 करोड़ रुपये

  • किरण नवगिरे (दिल्ली कॅपिटस)- 75 लाख रुपये

  • जी कमलिनी (गुजरात जायंट्स)- 40 लाख गुजरात

  • जेस जोनासन (RCB)- 40 लाख

मुंबई इंडियंस ने श्वेता सहरावत को ₹20 लाख में खरीदा

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच श्वेता सहरावत को खरीदने के लिए बोली लगी। उनकी शुरुआती कीमत ₹10 लाख थी, लेकिन दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण यह बढ़कर ₹20 लाख हो गई। अंत में, दो बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने टीम में शामिल कर लिया।

RCB ने तेजल हसबनिस को ₹30 लाख में खरीदा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने तेजल हसबनिस को ₹30 लाख में अपने दल में शामिल किया। यह नीलामी में RCB की दूसरी खरीद है। इससे पहले टीम ने जेस जोनासन को चुना था। तेजल को खरीदने के बाद RCB के पास ₹45 लाख का बजट बचा है। अब टीम को 3 स्लॉट भरने बाकी हैं।

RCB ने जेस जोनासन को ₹40 लाख में खरीदा

ऑक्शन के एक्सेलरेटेड राउंड में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी पहली खरीदारी की। टीम ने ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जेस जोनासन को 40 लाख रुपए की बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा। जोनासन इससे पहले तीन सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुकी हैं। वह हिप इंजरी के कारण महिला बिग बैश लीग से बाहर हैं, लेकिन जनवरी तक उनके फिट होने की संभावना है।

मुंबई इंडियंस ने भारती रावल को 10 लाख में खरीदा

मुंबई इंडियंस ने इस छोटे ऑक्शन में अपनी तीसरी खरीदारी की है। उन्होंने स्पिनर भारती रावल को उनके आधार मूल्य 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

MI ने लतिका इनामदार को साइन किया

कई बार बोली न लगने के बाद, अंततः मुंबई इंडियंस ने अनकैप्ड विकेटकीपर लतिका इनामदार के लिए बोली लगाई है। उन्हें उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये में साइन किया गया है।

जी कामलिनी को गुजरात जायंट्स ने साइन किया

गुजरात जायंट्स ने जी कामलिनी को 40 लाख रुपये में साइन किया है।

किरण नवगिरे को DC ने 75 लाख में खरीदा

WPL 2027 नीलामी में किरण नवगिरे को सबसे पहले एक टीम मिली है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये (बेस प्राइस 40 लाख रुपये) में खरीदा है।

दिशा कसाट को MI ने साइन किया

मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाज दिशा कसाट को 10 लाख रुपये में साइन किया है।

ओल्गा, स्नेह और हैरिस बेस प्राइस पर बिकीं

आयरिश ऑलराउंडर ओल्गा प्रेंडरगास्ट को गुजरात जायंट्स ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा है। भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा 30 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स से जुड़ेंगी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्रेस हैरिस भी 30 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स (UPW) की ओर से खेलेंगी।

सोफी को 1 करोड़ 10 लाख में यूपी वारियर ने खरीदा

यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यू को WPL 2027 की नीलामी में 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा। मोलिन्यू, जो 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरी थीं, 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। यूपी वॉरियर्स ने अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल किया।

WPL 2027 Auction LIVE: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की मिनी नीलामी बुधवार को कोच्चि में हो रही है। इस नीलामी में 146 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला हो रहा है। पांचों फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत करने के लिए बोली लगा रही हैं। हालांकि, टीमों के पास खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए सिर्फ 27 स्लॉट खाली हैं।

नीलामी में भारत की विकेटकीपर-बल्लेबाज जी. कमलिनी, ऑलराउंडर स्नेह राणा, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तेजल हसबनीस, ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू, इंग्लैंड की सोफिया डंकले और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस जैसे खिलाड़ियों पर नजर है।

पांच टीमों के पास 27 स्लॉट

नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स हिस्सा ले रही हैं। पांचों टीमों के पास कुल 27 जगहें खाली हैं, जिनमें 20 स्लॉट भारतीय खिलाड़ियों के लिए और सात विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 146 खिलाड़ियों में 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों में 22 कैप्ड और 97 अनकैप्ड क्रिकेटर हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में 14 कैप्ड और 13 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग