GT को 32 रन से हराकर RCB ने लगाई जीत की 'हैट्रिक' (Image- IANS) 
क्रिकेट

GT को 32 रन से हराकर RCB ने लगाई जीत की 'हैट्रिक', मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का क्या है हाल?

WPL 2026 Points Table: आरसीबी ने गुजरात को हरा दिया और लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

अर्पित शुक्ला

WPL Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शुक्रवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का 9वां मुकाबला अपने नाम किया। इस टीम ने डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में गुजरात जायंट्स को 32 रन से हराया। जीत की हैट्रिक के साथ आरसीबी ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर मजबूत पकड़ बना ली है। वहीं, 4 में से 2 मुकाबले गंवाकर गुजरात जायंट्स तीसरे स्थान पर है।

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए। आरसीबी की टीम 5.3 ओवरों में 43 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ऋचा घोष ने राधा यादव के साथ पांचवें विकेट के लिए 66 गेंदों में 105 रन की साझेदारी की।

प्वाइंट्स टेबल का हाल

इस सीजन में स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी की यह लगातार तीसरी जीत रही। तीन मुकाबले जीतने के बाद टीम के कुल 6 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है, साथ ही उसने अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। वहीं गुजरात को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम 4 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर कायम है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस भी 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।

ऋचा घोष और राधा यादव ने बचाई लाज

ऋचा घोष 28 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही 4 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि राधा यादव ने 47 गेंदों में 66 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। नादिन डी क्लार्क ने 12 गेंदों में 26 रन जुटाए। विपक्षी खेमे से सोफी डिवाइन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि काशवी गौतम ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, रेणुका ठाकुर और जॉर्जिया वेयरहैम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में गुजरात जायंट्स 18.5 ओवरों में महज 150 रन पर सिमट गई। बेथ मूनी ने सोफी डिवाइन के साथ पहले विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। सोफी 8 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मूनी ने 14 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 27 रन की पारी खेली।

150 रन पर सिमटी गुजरात की टीम

टीम 70 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से काशवी गौतम ने भारती फुलमाली के साथ छठे विकेट के लिए 28 गेंदों में 56 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन काशवी (18) के आउट होते ही जायंट्स फिर से लड़खड़ा गई।

भारती 20 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि तनुजा कंवर ने 13 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से श्रेयंका पाटिल ने 3.5 ओवरों में 23 रन देकर 5 विकेट निकाले। लॉरेन बेल ने 3 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा, अरुंधति रेड्डी और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट हासिल किया। -एजेंसी इनपुट के साथ

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब