W T20 World Cup से पाकिस्तान बाहर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

W T20 World Cup से पाकिस्तान बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने छीना भारत से नंबर-1 ताज, पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

Womens T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हराकर ग्रुप A में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि पाकिस्तान और नीदरलैंड की सेमीफाइनल की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं।

दिव्या सिंह

Pakistan Out Womens T20 World Cup: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अब तक अपराजित हैं। ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर ग्रुप A में भारत को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं पाकिस्तान और नीदरलैंड टूर्नामेंट से आधिकारिक रूप से बाहर हो चुके हैं। भारतीय टीम आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज कर फिर से शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश करेगी।

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबले लगातार रोमांचक होते जा रहे हैं। टूर्नामेंट के अब तक 16 मैच खेले जा चुके हैं और सेमीफाइनल की दौड़ काफी दिलचस्प हो गई है। कई टीमों ने दो से तीन मुकाबले खेल लिए हैं, जिससे पॉइंट्स टेबल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है।

4 अंकों पर दूसरे स्थान पर भारत

ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहतर नेट रन रेट के दम पर भारत को पीछे छोड़ते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के खाते में तीन मैचों में तीन जीत के साथ 6 अंक हैं, जबकि टीम इंडिया दो मैचों में दो जीत के साथ 4 अंकों पर दूसरे स्थान पर है।

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप A का पॉइंट्स टेबल

रैंक           टीम   मैच   जीत   हार   बेनतीजा   पॉइंट    नेट रन रेट
1       ऑस्ट्रेलिया   3    3    0      0    6    +4.391
2          भारत    2    2    0      0    4    +3.975
3         बांग्लादेश    3    2    1      0    4     -0.641
4       साउथ अफ्रीका    2    1    1       0    2      -1.097
5      पाकिस्तान (बाहर)    3   0    3        0    0     -1.857
6       नीदरलैंड (बाहर)    3   0   3        0    0      -3.384

बांग्लादेश ने भी तीन मैचों में दो जीत दर्ज कर 4 अंक हासिल किए हैं और वह तीसरे स्थान पर बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका दो मैचों में एक जीत के साथ चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर पाकिस्तान और नीदरलैंड अपने शुरुआती तीनों मुकाबले हार चुके हैं, जिसके चलते दोनों टीमों का टूर्नामेंट से सफर समाप्त हो गया है।

ग्रुप B में इंग्लैंड का दबदबा कायम

ग्रुप B में इंग्लैंड का दबदबा कायम है। टीम ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर 6 अंक हासिल किए हैं और शीर्ष पर बनी हुई है। वेस्टइंडीज दो मैचों में दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और श्रीलंका अभी भी सेमीफाइनल की दौड़ में बने हुए हैं, जबकि आयरलैंड को अब तक पहली जीत का इंतजार है।

ग्रुप B का पॉइंट्स टेबल

  रैंक   टीम   मैच   जीत   हार   बेनतीजा   पॉइंट    नेट रन रेट
  1    इंग्लैंड    3    3   0      0    6    +2.490
   2     वेस्टइंडीज    2    2   0      0    4    +0.233
  3     न्यूजीलैंड    3    1    2      0    2    -0.063
  4     स्कॉटलैंड    3    1    2      0    2     -0.083
  5       श्रीलंका    2   1   1      0    2     -2.040
  6      आयरलैंड   3   0   3      0    0     -1.054

टीम इंडिया की नजर फिर नंबर-1 बनने पर

भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया है। अब 21 जून को भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इस मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज कर भारतीय टीम ग्रुप A में फिर से शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगी।

कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर टीम को जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। भारतीय टीम की नजर लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाने पर रहेगी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला