न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की 5 विकेट से जीत (Image- IANS) 
क्रिकेट

महिला टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर! 150 रन भी नहीं बचा पाई न्यूजीलैंड, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की जीत

Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। निलाक्षिका सिल्वा की शानदार पारी ने टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

अर्पित शुक्ला

Sri Lanka Women vs New Zealand Women: श्रीलंका ने मंगलवार को द रोज बाउल में खेले गए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें मैच में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ 'ग्रुप-बी' में मौजूद श्रीलंका ने जीत का खाता खोल लिया है, जबकि न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 150 रन बनाए। इस टीम को महज 4 रन पर इसाबेल गेज (4) के रूप में पहला झटका लगा गया था। यहां से कप्तान अमेलिया केर ने जॉर्जिया प्लिम्मर के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 49 रन जोड़कर पारी को संभाला।

सोफी डिवाइन की शानदार पारी

प्लिम्मर 22 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद केर ने सोफी डिवाइन के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 43 रन जुटाए। केर ने 36 गेंदों में 45 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 चौके शामिल रहे। इसके बाद सोफी डिवाइन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 30 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 45 रन जुटाए, जबकि मैडी ग्रीन 18 रन बनाकर नाबाद रहीं। विपक्षी खेमे से काशवी दिलहारी ने 2 हासिल किए, जबकि मिताली अयोध्या, सुगंधिका कुमारी, चामरी अट्टापट्टू और निमाशा मीपेज को 1-1 विकेट हाथ लगा।

श्रीलंका ने 5 विकेट से जीता मैच

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 19.4 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने विश्मी गुणारत्ने (17) के साथ 5.5 ओवरों में 45 रन की साझेदारी की। अट्टापट्टू 19 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 27 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। आलम ये रहा कि 8.3 ओवरों में 55 के स्कोर तक श्रीलंका ने अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से काशवी दिलहारी ने निलाक्षिका सिल्वा के साथ 39 गेंदों में 49 रन जुटाए।

काशवी टीम के खाते में 17 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद निलाक्षिका ने कौशानी नुथ्यंगना के साथ 28 गेंदों में 48 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई। न्यूजीलैंड की तरफ से नेंसी पटेल ने 23 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि ब्री इलिंग को 1 विकेट हाथ लगा। -एजेंसी इनपुट के साथ

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान