ऑस्ट्रेलिया टीम (सौजन्य-IANS) 
क्रिकेट

वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट

Womens T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 8वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। कप्तान सोफी मोलिनक्स ने बेथ मूनी और एलिस पेरी की फिटनेस की जमकर तारीफ की।

प्रिया जैस

Womens T20 World Cup 2026 Semifinal: मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की। ​​इस जीत के साथ ही, छह बार की चैंपियन टीम आठवीं बार फाइनल में पहुंच गई है। जीत के बाद, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिनक्स ने अपनी टीम के संयम और हरफनमौला प्रदर्शन की तारीफ की।

वेस्टइंडीज को 125/7 के स्कोर पर रोकने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 42 गेंदें शेष रहते मुकाबला अपनी मुट्ठी में कर लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम से बेथ मूनी (नाबाद 61) और एशले गार्डनर (नाबाद 35) ने बेहतरीन पारियां खेलीं। इससे पहले, मोलिनक्स, गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने दो-दो विकेट लेकर इस बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मुकाबले का उठाया लुत्फ - मोलिनक्स

फाइनल तक ऑस्ट्रेलिया के अजेय सफर पर बात करते हुए मोलिनक्स ने कहा कि टीम ने बहुत आगे की नहीं सोची। इसके बजाय टूर्नामेंट का मुकाबले का लुत्फ उठाने पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा, "टी20 वर्ल्ड कप में आपको बस हालात के साथ चलना होता है। इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। पूरी टीम ने इसका लुत्फ उठाया है। शायद हमारे लिए यही सबसे बड़ी बात है। हमने खुद को बहुत आगे की सोचने से रोका है। अब हम फाइनल के बारे में सोच सकते हैं, जो बहुत अच्छी बात है।"

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने पावरप्ले के दौरान सीमर्स पर भरोसा बनाए रखने के अपने फैसले के बारे में भी बताया। हेली मैथ्यूज और कियाना जोसेफ की सधी हुई शुरुआत के बाद यह फैसला फायदेमंद साबित हुआ।

शानदार गेंदबाजी की तारीफ की

मोलिनक्स ने कहा, "किमी (किम गार्थ) गेंद को दोनों तरफ बहुत अच्छे से स्विंग कराती हैं और पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी करती हैं। लुसी ने भी बहुत अच्छा काम किया। उन दोनों (मैथ्यूज और जोसेफ) के खिलाफ यही सबसे अच्छा मैचअप था। हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हेले और जोसेफ ने हम पर हावी होने की कोशिश की, लेकिन हमने अपना संयम बनाए रखा, जो बहुत अच्छी बात थी।"

शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने छोटे से लक्ष्य को कभी मुश्किल नहीं होने दिया। मूनी और गार्डनर ने सुनिश्चित किया कि अंत में कोई घबराहट न हो। उन्होंने कहा, "हम बस इसे जल्द से जल्द पूरा करना चाहते थे। मून्स और ऐश ने बहुत सधा हुआ खेल दिखाया। वॉली ने हमें अच्छी शुरुआत दिलाई और ड्रेसिंग रूम में हमारे घबराहट को शांत किया। यह देखना वाकई अच्छा था।"

एलिस पेरी को मैदान छोड़ना पड़ा

लक्ष्य का पीछा करते हुए जब एलिस पेरी को जांघ की मांसपेशियों में थोड़ी दिक्कत महसूस हुई और वह रियाटर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चली गईं, तो थोड़ी चिंता हुई थी, लेकिन मोलिनक्स ने रविवार को होने वाले फाइनल मैच में इस अनुभवी ऑलराउंडर के खेलने को लेकर जताई जा रही आशंकाओं को खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, "उन्हें बस जांघ की मांसपेशियों में थोड़ी दिक्कत महसूस हुई थी। ऐसा लगता है कि रविवार को खेलने के लिए वह पूरी तरह फिट रहेंगी।"

महिला विश्व कप के खिताबी मुकाबले में पांच दिन शेष हैं, ऐसे में मोलिनक्स ने कहा कि टीम पहले इस कामयाबी का जश्न मनाएगी और उसके बाद चैंपियनशिप मैच पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा, "मैं आज रात अच्छी नींद लेने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि लड़कियों के लिए पिछले दो हफ्ते जो बहुत शानदार रहे हैं, हम उसका जश्न मनाएं। हम ऐसा जरूर करेंगे। हम थोड़ा आराम करेंगे और रिकवरी करेंगे, और फिर बिना ज्यादा सोचे-समझे आगे की तैयारी करेंगे। हम बार-बार उस मैच के बारे में सोचेंगे।"

(एजेंसी इनपुट के साथ)

ABVP-SFI Clash: कोलकाता में ABVP-SFI का टकराव, जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर झड़प में प्रतीक चिन्ह क्षतिग्रस्त

4 साल बाद मिला आयुषी को इंसाफ! ट्रॉली बैग हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, माता-पिता को आजीवन कारावास

लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की एक बेंच बनेगी, अमित शाह ने किया ऐलान

Explainer: क्या है पीएम केयर्स फंड? महज 6 सालों में कैसे जमा हुए हजारों करोड़, अब क्यों उठ रहे हैं सवाल?

DUSU Election 2026: 600 CCTV से सख्त निगरानी, प्रिंटेड पोस्टर और शराब पर रोक; नियम तोड़ने पर रद्द होगा नामांकन