भारतीय महिला टीम  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Women's Asia Cup 2026 फाइनल में भारत-श्रीलंका आमने-सामने, पिछली हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

IND vs SL Women's Asia Cup Final: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में रविवार को भारत का सामना श्रीलंका से होगा। टीम इंडिया 2024 की हार का बदला लेकर 8वां खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

सृष्टि मौर्य

Team India Revenge Match Against Sri Lanka: महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच रात 8 बजे शुरू होगा। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि श्रीलंका ने पाकिस्तान को मात दी।

वनडे विश्व कप 2025 की चैंपियन भारतीय टीम इस मुकाबले में श्रीलंका को हल्के में नहीं लेगी। इसकी एक बड़ी वजह 2024 महिला एशिया कप का फाइनल है, जहां श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

2024 फाइनल में कैसा था प्रदर्शन?

2024 के फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 165 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 10 चौके लगाए थे। ऋचा घोष ने 14 गेंदों पर 30 रन और जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा के बल्ले से 16 रन आए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 167 रन बनाए और 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया था। कप्तान चमारी अथापट्टू ने 43 गेंदों पर 61 रन बनाए थे। उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए थे।

हर्षिता समरविक्रमा ने निभाई थी अहम भूमिका

हर्षिता समरविक्रमा ने 51 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाकर श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए थे। अथापट्टू और हर्षिता के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई थी। कविशा दिल्हारी ने भी 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए थे। 2024 के फाइनल में भारतीय गेंदबाज श्रीलंकाई बल्लेबाजों को रोकने में सफल नहीं रहे थे।

क्या टीम इंडिया ले पाएगी बदला?

इस बार टीम इंडिया पिछली हार से सबक लेते हुए बेहतर प्रदर्शन के साथ खिताब जीतने की कोशिश करेगी। श्रीलंका ने 2026 एशिया कप में भी शानदार प्रदर्शन किया है और पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची है। ऐसे में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। पिछले फाइनल में खेलने वाली दोनों टीमों के कई खिलाड़ी इस बार भी अपनी-अपनी टीम का हिस्सा हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात