हरमनप्रीत कौर और चमारी अथापट्टू  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप फाइनल में भारत-श्रीलंका की भिड़ंत, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

Women's Asia Cup 2026 Final: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में आज भारत और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी, दुबई की पिच रिपोर्ट और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स।

सृष्टि मौर्य

India vs Sri Lanka Women Pitch Report: भारत और श्रीलंका की महिला टीमें आज को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला T20 एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत सात बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुका है, जबकि श्रीलंका मौजूदा चैंपियन है। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं।

भारत को इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। शफाली ने टूर्नामेंट में अब तक 168 रन बनाए हैं और दो अर्धशतक लगाए हैं। वह इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। दुबई की धीमी और स्पिन के लिए मददगार पिच पर भी उन्होंने अपने आक्रामक अंदाज को बनाए रखा है।

दोनों टीमों के सामने चुनौती

भारत के स्पिन विभाग में श्री चरणी और प्रेमा रावत ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। चरणी की किफायती गेंदबाजी और रावत के बढ़ते आत्मविश्वास ने भारत के स्पिन आक्रमण को और मजबूत किया है। दुबई की पिच को देखते हुए फाइनल में भी स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं।

दूसरी ओर, श्रीलंका भारत के लिए आसान चुनौती नहीं होगा। श्रीलंका ने 2024 के पिछले महिला एशिया कप फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता था। ऐसे में भारतीय टीम पिछली हार का बदला लेते हुए एशिया कप का खिताब वापस हासिल करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका लगातार दूसरी बार भारत को हराकर अपने अभियान को खिताब के साथ खत्म करना चाहेगा।

पिच और टॉस का महत्व

दुबई की पिच धीमी और थकी हुई बताई जा रही है, जहां बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना आसान नहीं होगा। पूरे टूर्नामेंट में स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। ऐसे में 140 से 150 रन का स्कोर भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 14 मुकाबलों में से 9 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना दोनों टीमों के लिए फायदेमंद हो सकता है। दुबई में करीब 37 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच लक्ष्य का पीछा करना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

कब और कहां होगा फाइनल?

भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप का फाइनल आज को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। भारत में मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन