क्रिकेट

T20 World Cup 2026 से पहले सुंदर हो जाएंगे फिट? BCCI को है इस रिपोर्ट का इंतजार

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में चोटिल होने के बावजूद वाशिंगटन सुंदर टीम की योजनाओं में शामिल हैं। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से रिपोर्ट के बाद उनके वर्ल्ड कप खेलने पर फैसला होगा।

उज्जवल सिन्हा

India To Wait For Washington Sundar's Recovery: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है, लेकिन भारतीय पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर रिप्लेसमेंट की घोषणा करने की जल्दी में नहीं है। वाशिंगटन फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

वाशिंगटन सुंदर 11 जनवरी को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। गेंदबाजी करते समय उनकी पसली में चोट लगी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और बल्लेबाजी के लिए उतरे। सुंदर ने नाबाद 7 रन बनाकर भारत को 4 विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, चयन समिति फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि गुरुवार तक के संकेतों के अनुसार, वाशिंगटन सुंदर वर्ल्ड कप को लेकर टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स की योजनाओं का हिस्सा बने हुए हैं।

सुंदर टूर्नामेंट से पहले हो जाएंगे फिट

रिपोर्ट में बताया गया है कि सीओई जल्द ही सुंदर की फिटनेस पर और जानकारी साझा करेगा। अंतिम फैसला सीओई के ट्रेनर्स और फिजियो की सलाह के आधार पर लिया जाएगा। फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि सुंदर टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे और टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे।

सूर्या ने भी सुंदर पर दिया था अपडेट

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज जीतने के बाद सुंदर की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि ऑलराउंडर ने बैटिंग और बॉलिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। सूर्या ने उम्मीद जताई थी कि वह जल्द ही टीम में शामिल हो जाएंगे।

वार्म-अप मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दर्ज की जीत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वार्म-अप मैच में 240/6 का स्कोर बनाने के बाद 30 रन से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया 6 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अगला वार्म-अप मैच खेलेगी। टीम इंडिया 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के विरुद्ध मुकाबले के साथ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, ईशान किशन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण