विल पुकोवस्की (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

विल पुकोवस्की ने 26 साल की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा, ये है वजह

विल पुकोवस्की ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जिस तरह शानदार आगाज किया था, उन्हें आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी का अगला सितारा माना जा रहा था लेकिन लगातार सिर में चोट और कनकशन (सिर में चोट के कारण अचेत होना) की घटनाओं के बाद सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

मृणाल पाठक

मेलबर्न: आस्ट्रेलियाई बल्लेब ने अचानक से संन्यास का ऐलान कर दिया है, जिससे सभी हैरान हो गए हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जिस तरह शानदार आगाज किया था, उसे देखकर ऐसा माना जा रहा था कि वह आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी का अगला सितारा है, लेकिन लगातार सिर में चोट और कनकशन (सिर में चोट के कारण अचेत होना) की घटनाओं की वजह से उन्होंने सिर्फ 26 वर्ष की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

चिकित्सा विशेषज्ञों की पैनल के सुझाव के बाद उन्होंने रिटायर होने का फैसला किया। 9 न्यूज मेलबर्न ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुकोवस्की ने स्वीकार किया था कि इन चोटों का उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। हालांकि पुकोवस्की और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दोनों ने अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं की है और खबर में कहा गया है कि ऐसा बल्लेबाज और उनके राज्य की टीम विक्टोरिया के बीच ‘अंतिम अनुबंध विवरण' पर चल रही चर्चा के कारण किया गया है।

उन्होंने अपने कैरियर में एकमात्र टेस्ट सिडनी में 2021 में भारत के खिलाफ खेला जिसमें उन्होंने 62 रन बनाये थे। उन्हें नवदीप सैनी ने आउट किया था। उस मैच में कंधे में लगी चोट के कारण वह छह महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे। उन्हें जनवरी 2019 में टीम में पहली बार चुना गया था। मार्च 2024 में शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान रिले मेरेडिथ की गेंद हेलमेट पर लगने के कारण उन्हें ‘कनकशन' के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था।

इसके बाद वह पूरे सत्र में नहीं खेल सके और लंकाशर के लिये काउंटी क्रिकेट खेलने का करार भी रद्द करना पड़ा। विक्टोरिया के लिये 36 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 45 . 19 की औसत से सात शतक समेत 2350 रन बनाये थे। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण 2017 में किया। उन्हें 2020 . 21 में मेलबर्न स्टार्स की ओर से प्रस्ताव भी मिला लेकिन बिग बैश लीग शुरू होने के बाद से उन्होंने कभी टी20 क्रिकेट नहीं खेला।

शेफील्ड शील्ड में दो दोहरे शतक जमाने के बाद भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिये उनका चयन हुआ था लेकिन आस्ट्रेलिया ए के लिये भारत के खिलाफ खेलते समय हेलमेट पर गेंद लगने के कारण वह फिर ‘कनकशन' का शिकार हुए। मार्च में फिर ‘कनकशन' के बाद उन्होंने अब आगे नहीं खेलने का फैसला किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन