वेस्टइंडीज के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs WI: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने बांधी काली पट्टी, जानें वजह

West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं। पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन को श्रद्धांजलि दिया है।

उज्जवल सिन्हा

West Indies Players Are Wearing Black Armbands: भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। खिलाड़ियों ने पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा किया है। साल 1975 में विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे जूलियन 4 अक्टूबर को दुनिया छोड़ गए।

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पूर्व खिलाड़ी बर्नार्ड जूलियन के सम्मान में बांह पर काली पट्टियां बांध रहे हैं। बर्नार्ड का पिछले सप्ताह निधन हो गया था। ऑलराउंडर जूलियन 1975 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे।"

1970 के दशक में वेस्टइंडीज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जूलियन ने 24 टेस्ट मुकाबलों में 866 रन बनाने के साथ 50 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने 12 वनडे मुकाबलों में 86 रन बनाए और 18 विकेट लिए। विश्व कप 1975 में बर्नार्ड जूलियन ने 5 मुकाबलों में 17.70 की औसत के साथ 10 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबलों में 4-4 विकेट हासिल किए।

लॉर्ड्स में खेली थी ऐतिहासिक पारी

बतौर ऑलराउंडर क्रिकेट जगत में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले जूलियन ने साल 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 121 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज की टीम ने साल 1987 में अंतिम बार दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत के विरुद्ध टेस्ट मैच जीता था।

पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को मिली बड़ी हार

भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट को पारी और 140 रन से गंवा चुकी वेस्टइंडीज इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। अगर यह मैच ड्रॉ भी रहा, तो सीरीज भारत के नाम होगी। हालांकि, पिछले मुकाबले में मेहमान टीम के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए इस मुकाबले में भी मेजबान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

टीम इंडिया इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है। जबकि वेस्टइंडीज की टीम ने दो बदलाव किए हैं। ब्रैंडन किंग और जोहान लेने इस मैच से बाहर हैं। उनके स्थान पर एंडरसन फिलिप और तेविन इमलाच को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। (आईएएनएस)

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा