कैमरून ग्रीन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन को KKR ने 25.20 करोड़ में खरीदा...लेकिन मिलेंगे सिर्फ 18 करोड़

Cameron Green: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। वह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए, लेकिन नियम के तहत उन्हें केवल 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे।

संजय सिंह बिष्ट

IPL 2026 Auction, Cameron Green: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में मार्की प्लेयर्स की बोली पूरी तरह से रोमांचक रही। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर उम्मीद के मुताबिक छप्पड़फाड़ बोली लगी। ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में अपनी टीम में शामिल किया। इस खरीद के साथ ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

ग्रीन को मिलेंगे सिर्फ 18 करोड़ रुपये

हालांकि ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया है, लेकिन उन्हें सिर्फ 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। इसका कारण आईपीएल का Maximum Fee Rule है। इस नियम के अनुसार, किसी भी विदेशी खिलाड़ी को ऑक्शन में कितनी भी बड़ी रकम में खरीदा जाए, उन्हें अधिकतम 18 करोड़ रुपये ही दिए जा सकते हैं।

नियम के मुताबिक, किसी विदेशी खिलाड़ी की अधिकतम कीमत Highest Retention Slab और पिछले मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी की कीमत में से कम राशि के बराबर होगी। इस बार हाईएस्ट रिटेंशन स्लैब 18 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए थे। इसलिए, IPL 2026 मिनी ऑक्शन में किसी विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं मिल सकते।

बाकी बचे 7 करोड़ रुपये का उपयोग

कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा गया, लेकिन नियम के अनुसार उन्हें 18 करोड़ ही मिलेंगे। अब सवाल उठता है कि बाकी बचे 7.20 करोड़ रुपये का क्या होगा। इस राशि का पूरा पैसा BCCI के पास जाएगा। बोर्ड इस पैसे का उपयोग खिलाड़ियों के वेलफेयर और अन्य योजनाओं के लिए करेगा।

इस व्यवस्था के चलते विदेशी खिलाड़ियों की खरीददारी में बड़ी बोली लग सकती है, लेकिन वास्तविक रकम उनके खाते में सीमित रहती है। ग्रीन की खरीद इस नियम की प्रमुख मिसाल बन गई है। इससे यह भी साबित होता है कि आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के लिए अलग वित्तीय नियम लागू हैं, जिससे लीग में संतुलन और खिलाड़ियों के हितों की रक्षा की जाती है।

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीन की खरीद ने सबको हैरान कर दिया। 25.20 करोड़ में खरीदे जाने के बावजूद उन्हें केवल 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे, जबकि बाकी पैसा BCCI के पास जाएगा। यह नियम लीग में विदेशी खिलाड़ियों और टीमों के वित्तीय संतुलन को बनाए रखने के लिए लागू किया गया है।

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस