आरोन जॉर्ज (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs PAK: कौन हैं 19 साल के आरोन जॉर्ज? जिन्होंने मुश्किल में 85 रन की पारी खेल पाक को चटाई धूल

Who is Aaron George: एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 के 5वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया। टीम इंडिया के लिए इस जीत के हीरो बल्लेबाज आरोन जॉर्ज रहे।

संजय सिंह बिष्ट

IND U19 vs PAK U19: दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को 90 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद भारतीय टीम 46.1 ओवर में 240 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

कौन हैं आरोन जॉर्ज?

आरोन जॉर्ज का जन्म केरल में हुआ है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह हैदराबाद टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी कप्तानी में हैदराबाद ने 38 साल बाद विनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। पिछले दो सीजन में इस टूर्नामेंट में जॉर्ज के बल्ले से 700 से अधिक रन निकले हैं। चयनकर्ताओं की नजर उन पर तब पड़ी, जब उन्होंने 2022-23 की विजय मर्चेंट ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ 303 रन की यादगार पारी खेली। अंडर-19 एशिया कप में भी जॉर्ज शानदार लय में हैं और पाकिस्तान से पहले यूएई के खिलाफ 69 रन की अहम पारी खेल चुके हैं।

अन्य बल्लेबाजों का अहम योगदान

आरोन जॉर्ज के अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने 38 रन की उपयोगी पारी खेली। अभिज्ञान कुंडू ने 22 रन जोड़े, जबकि कनिष्क चौहान ने 46 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर स्कोर को मजबूती दी। कनिष्क की इस पारी में तीन लंबे छक्के शामिल रहे, जिससे भारत 240 रन तक पहुंच सका। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद सैयाम और अब्दुल सुभान ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि निकाब शफीक को दो सफलता मिली।

241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान अंडर-19 टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 30 रन पर अपने चार अहम विकेट गंवा दिए। कप्तान फरहान यूसुफ 23 रन ही बना सके, जबकि उस्मान खान ने 16 रन का योगदान दिया। हुजैफा अहसान ने जरूर 83 गेंदों में 70 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई सहयोग नहीं मिल सका।

भारत का इंतजार हुआ खत्म

भारतीय गेंदबाजों ने पूरे मैच में शानदार अनुशासन दिखाया। दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने तीन-तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया। पूरी पाकिस्तानी टीम लक्ष्य से काफी पहले ही सिमट गई और भारत ने 90 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 वनडे मुकाबलों में 2020 के बाद पहली जीत दर्ज की, जिससे भारतीय फैंस का लंबा इंतजार भी खत्म हो गया।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z