मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: मोहम्मद शमी को किस बात की मिल रही सजा... क्यों नहीं मिला साउथ अफ्रीका सीरीज में मौका?

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी का इंतजार और लंबा हो गया है। सिलेक्टर्स ने उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया है।

संजय सिंह बिष्ट

India vs South Africa Test Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से कोलकाता में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस बार की स्क्वॉड में सबसे बड़ी खबर रही ऋषभ पंत की वापसी, जो लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। पंत को पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद वह टीम से बाहर हो गए थे। कई महीनों तक रिहैब के बाद अब वे पूरी तरह फिट हैं और एन जगदीशन की जगह टीम में शामिल किए गए हैं।

बंगाल के तेज गेंदबाज़ आकाश दीप ने कंधे की चोट से उबरकर शानदार वापसी की है। उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ ने टीम मैनेजमेंट को प्रभावित किया है। अब वे टेस्ट टीम का हिस्सा बन गए हैं और संभावना है कि उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है।

मोहम्मद शमी को फिर नजरअंदाज किया गया

वहीं, टीम से बाहर रहने वाले मोहम्मद शमी एक बार फिर चयनकर्ताओं के फैसले से निराश हुए हैं। शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें इस बार भी टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया। इस सीजन में उन्होंने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी के तीन मैच खेले और 15.53 की औसत से 15 विकेट झटके। इसके बावजूद उनका चयन न होना क्रिकेट फैंस को भी खटक रहा है।

सिलेक्टर्स पर उठे सवाल

शमी की लगातार हो रही अनदेखी ने चयनकर्ताओं की नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि वे पूरी तरह फिट हैं और सिलेक्शन उनके नियंत्रण में नहीं है। उनका कहना था, “अगर फिटनेस में दिक्कत होती तो मैं रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहा होता।” उनके इस बयान को कई विशेषज्ञों ने चयनकर्ताओं के लिए सख्त संदेश माना था।

2023 के बाद नहीं खेले कोई टेस्ट

गौरतलब है कि शमी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मुकाबला 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेला था। उसके बाद से वे लगातार बाहर हैं। हालांकि, उन्होंने इस साल भारत के लिए कुछ वनडे और टी20 मैच जरूर खेले, लेकिन उन्हें भी खेले हुए आठ महीने से ज्यादा हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर शमी की अनदेखी को लेकर फैंस ने नाराज़गी जताई है। कई लोगों ने कहा कि इतने अनुभवी गेंदबाज़ को टीम में शामिल न करना चयनकर्ताओं की बड़ी भूल है। दूसरी ओर, ऋषभ पंत और आकाश दीप की वापसी ने भारतीय स्क्वॉड में नई ऊर्जा भर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह बदली हुई टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान