शाई होप (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान पर बरसे कैरेबियाई कप्तान, मैच जिताकर वनडे में शाई होप हासिल की बड़ी उपलब्धि

Shai Hope century against Pakistan: तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने 120 रन की शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में एक शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है।

संजय सिंह बिष्ट

PAK vs WI: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन मुकाबलों की सीरीज का समापन हो चुका है। तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 202 रन से अंतर से एकतरफा अंदाज में हराया। ये पाकिस्तानी टीम के लिए शर्मनाक हार साबित हुई। वहीं, कैरेबियाई टीम के लिए ये जीत उसके आत्मविश्वास बढ़ाने वाली थी। इस मुकाबले में कैरेबियाई कप्तान शाई होफ में कप्तानी पारी खेली।

शाई होप ने नाम दर्ज हुई ये अहम रिकॉर्ड

शाई होप ने तीसरे व अहम मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 120 रन की शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल कर ली। शाई होप वेस्टइंडीज की ओर से वनडे फॉर्मेट में 18 शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वह सर्वाधिक शतकों के मामले में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की लिस्ट में शाई होप से ऊपर क्रिस गेल और ब्रायन लारा का नाम है। गेल ने 298 मुकाबलों में 25 शतक, जबकि ब्रायान लारा ने 295 मैचों में 19 शतक अपने नाम किए थे।

निर्णायक में निर्णायक पारी

शाई होप ने यह शतकीय पारी उस समय खेली, जब वेस्टइंडीज को इसकी बेहद जरूरत थी। पाकिस्तान तीन मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच अपने नाम कर चुका था, जिसके बाद वेस्टइंडीज ने अगला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। ऐसे में तीसरा और अंतिम मुकाबला निर्णायक बन गया।

त्रिनिदाद में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम महज 68 रन तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से शाई होप ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को संभाला। शाई होप ने शेरफेन रदरफोर्ड (15) के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। वहीं, जस्टिन ग्रीव्स के साथ उन्होंने 110 रन की अटूट साझेदारी करते हुए वेस्टइंडीज की पारी को 294/6 के स्कोर तक पहुंचाया।

शाई होप ने 83 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 18वां शतक था, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ यह उनका दूसरा वनडे शतक था। शाई होप ने इस पारी में 94 गेंदों का सामना किया, जिसमें पांच छक्कों और 10 चौकों के साथ 120 रन बनाए, जबकि ग्रीव्स 24 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और अबरार अहमद ने दो-दो शिकार किए। इनके अलावा सईम अयूब और मोहम्मद नवाज को एक-एक विकेट हाथ लगा।

एजेंसी इनपुट के साथ

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं