वॉशिंगटन सुंदर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs USA मैच के बाद वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी पर आई बड़ी खबर, सूर्यकुमार यादव ने बताया- अब कैसी है उनकी फिटनेस

Washington Sundar Fitness Update: टी20 विश्व कप में भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर अभी टीम से नहीं जुड़े हैं और बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Suryakumar Yadav on Washington Sundar Fitness: टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर फिलहाल टीम के साथ नहीं हैं। उन्हें साइड स्ट्रेन की चोट लगी थी, जिसके कारण वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से की थी। अब टीम का अगला मैच नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है और उम्मीद है कि इस मुकाबले से पहले सुंदर टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया फिटनेस अपडेट

अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सुंदर की स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुंदर अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और दिल्ली में टीम से जुड़ने वाले हैं। सूर्या ने साथ ही अन्य खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह को मौसम की वजह से तेज बुखार था, जबकि अभिषेक शर्मा की तबीयत भी कुछ समय के लिए खराब रही थी। हालांकि, कप्तान के मुताबिक अब सभी खिलाड़ी बेहतर स्थिति में हैं और टीम संतुलन बनाए हुए है।

स्पिन विभाग में सुंदर की अहम भूमिका

टी20 विश्व कप 2026 में अब तक खेले गए मुकाबलों में देखा गया है कि ज्यादातर पिचें स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो रही हैं। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, स्पिनरों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो सकती है। भारतीय टीम के पास ऑफ स्पिन विकल्प के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस का इंतजार कर रहा है और किसी रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की गई है। सुंदर अपनी किफायती गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह मिडिल ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाने के साथ जरूरत पड़ने पर अहम रन भी जोड़ सकते हैं, जो टी20 जैसे छोटे प्रारूप में काफी अहम साबित होता है।

वॉशिंगटन सुंदर का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

26 वर्षीय वॉशिंगटन सुंदर अब तक भारत के लिए 58 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 254 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। गेंदबाजी में उनके नाम 51 विकेट दर्ज हैं और उनकी इकोनॉमी सात से कम रही है, जो टी20 क्रिकेट में काफी प्रभावी मानी जाती है।

इसके अलावा सुंदर भारत के लिए 17 टेस्ट और 29 वनडे मैच भी खेल चुके हैं। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता का भी परिचय दिया था। ऐसे में उनकी वापसी भारतीय टीम के लिए टूर्नामेंट के आगे के मुकाबलों में काफी अहम साबित हो सकती है।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान