भारतीय टीम (सौजन्यः बीसीसीआई एक्स) 
क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, हार के बाद BCCI ने किया बड़ा बदलाव

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया ने दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा किसी अन्य खिलाड़ी को रिलीज नहीं किया गया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। बीसीसीआई ने इस सीरीज के पहले मैच के लिए ही टीम का ऐलान किया था। अब पहले मैच में मिली हार के कारण बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए दूसरे मुकाबले के लिए एक बदलाव किया है।

टीम इंडिया ने दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा किसी अन्य खिलाड़ी को रिलीज नहीं किया गया है। सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए भारतीय टीम ने अपनी स्पिन यूनिट को और मजबूत किया है। सीरीज का दूसरा मैच पुणे और तीसरा मैच मुंबई में खेला जाएगा।

वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक माना जा रहा है कि पुणे में होने वाला मैच काली मिट्टी पर खेला जाएगा। जहां स्पिन गेंदबाजों का ज्यादा दबदबा रहने की उम्मीद है। यही वजह है कि बीसीसीआई ने इस सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए सुंदर को मौका दिया है। सुंदर ने भारतीय टीम के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच की बात करें तो इस मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में अच्छी वापसी करते हुए 462 रन बनाए। इसके साथ ही टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे कीवी टीम ने बड़ी आसानी से हासिल कर लिया और सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान