वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

तो सचिन तेंदुलकर को विराट से ज्यादा था ट्रॉफी का इंतजार, वीरेंद्र सहवाग का दिलचस्प खुलासा!

17 साल के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी ने आईपीएल 2025 की ट्रॉफी पर कब्जा किया था। जिसके बाद विराट कोहली को मैदान पर काफी भावुक देखा गया। अब विराट कोहली ने ट्रॉफी को लेकर वीरेंद्र सहवाग का दिलचस्प बयान सामने आया है।

संजय सिंह बिष्ट

आरसीबी ने 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचा। टीम ने 17 साल के सूखे को खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया। आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन हराकर इसकी ट्रॉफी में कब्जा किया था। ये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लंबे इंतजार के बाद एतिहासिक जीत थी।

जीत के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को भावुक देखा गया। जिसके बाद वो मैदान पर ही फूट-फूटकर रोए। उनके इस इमोशन की चर्चा हर जगह होने लगी। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का एक दिलचस्प बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने कहा है कि विराट से ज्यादा सचिन तेंदुलकर ने ट्रॉफी का इंतजार किया है।

कोहली से ज्यादा सचिन तेंदुलकर ने ट्रॉफी के लिए इंतजार किया- वीरेंद्र सहवाग

भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से आरसीबी की ट्रॉफी को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने इसका जवाब देते हुए बताया कि "कोहली ने ट्रॉफी जीतने के लिए सिर्फ 18 साल का इंतजार किया। वहीं, सचिन तेंदलुकर ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए 1989 से लेकर 2011 तक इंतजार किया। ऐसे में कोहली का इंतजार सचिन से कम रहा। इसके बावजूद सचिन तेंदुलकर ने उम्मीद नहीं खोई। सचिन ने यह बात अपने दिमाग में बैठा ली थी कि वह तभी रिटायर होंगे जब वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उनके हाथों में होगी।"

विराट अब राहत की सांस ले सकते हैं- वीरेंद्र सहवाग

इससे आगे वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि "यह अब विराट कोहली के लिए वैसा ही होगा। वह अब राहत की सांस ले सकते हैं। विराट अब खुश रहते हुए आईपीएल को खेलने छोड़ सकते हैं। विराट जब भी चाहें अब अपने संन्यास पर फैसला ले सकते हैं। एक खिलाड़ी ट्रॉफी को जीतने के लिए खेलता है।"

पूर्व बल्लेबाज ने अंत में कहा कि "पैसा आता जाता रहता है, लेकिन ट्रॉफी को जीतना आसान नहीं होता है। अब कोहली का इंतजार खत्म हो गया है। हालांकि, कोहली का इश सीजन योगदान काफी अहम रहा।"

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज