विराट कोहली और शिखर धवन (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

शिखर धवन के लिए विराट कोहली ने लिखा इमोशनल पोस्ट, नए इनिंग के लिए दी शुभकामनाएं

बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने शिखर धवन के संन्यास पर रिएक्शन देते हुए उनके लिए खास बातें लिखी हैं। कोहली ने उनके जर्नी के बारे में बात करते हुए उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर शिखर धवन ने अचानक से संन्यास का ऐलान करके सबको चौंका दिया। उन्होंने बीते शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कह दिया। जिसके बाद अब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने धवन के संन्यास पर रिएक्शन देते हुए उनके लिए खास बातें लिखी हैं।

दरअसल, शिखर धवन काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। उन्हें काफी समय से मौका नहीं मिल रहा था। जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। ऐसे में अब विराट कोहली ने शिखर धवन के संन्यास लेने के बाद खास पोस्ट किया है। दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी समय बिताया है। इसलिए कोहली ने उनके जर्नी के बारे में बात करते हुए उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी है।

विराट को शिखर के लिए इमोशनल पोस्ट...

किंग कोहली ने एक्स पर लिखा, "शिखर धवन आपके बेखौफ डेब्यू से लेकर भारत के सबसे भरोसेमंद ओपनर बल्लेबाजों में से एक बनने तक, आपने हमें चीयर करने के लिए अनगिनत यादें दीं। खेल के लिए आपका जुनून, आपकी स्पोर्ट्समैनशिप और आपकी ट्रेडमार्क स्माइल को याद किया जाएगा, लेकिन आपकी विरासत जिंदा रहेगी। यादों, न भूलने वाले प्रदर्शन और हमेशा दिल से लीड करने के लिए शुक्रिया। आपको अगली पारी के लिए शुभकामनाएं, मैदान के बाहर गब्बर!"

दो साल से टीम से बाहर

जानकारी के लिए बता दें कि शिखर धवन काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। उन्होंने आखिरी मुकाबला दिसंबर 2024 में खेला था, जो बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच था. उसके बाद से ही वह टीम में अपनी जगह तलाश रहे थे, जिसके बाद अंततः उन्होंने संन्यास लेने का फैसला कर लिया है।

ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर

ज्ञात हो कि शिखर धवन ने 2010 से 2022 तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला है। उन्होंने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे खेलकर अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। धवन ने कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। जहां टेस्ट में उन्होंने 2315 रन बनाए, वनडे में 6793 रन और टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 1759 रन है। इस दौरान धवन के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 7 और वनडे क्रिकेट में 17 शतक निकले हैं।

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट