विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

लंदन क्यों है विराट कोहली के लिए खास? अकाय-वामिका से दूर नहीं रह सकते, खुद बयां किया 'हाल-ए-दिल'

Virat Kohli London Reason: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद मिले लंबे ब्रेक को विराट कोहली ने बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने खुद को रीफ्रेश किया, अब वो पहले से ज्यादा फिट हैं।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs AUS 1st ODI: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के ज़रिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने पहले ही टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, इसलिए अब वे केवल वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

19 अक्टूबर (रविवार) को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे से पहले विराट कोहली ने एडम गिलक्रिस्ट और रवि शास्त्री से फॉक्स क्रिकेट पर खास बातचीत की। इस इंटरव्यू में कोहली ने अपने ब्रेक, पारिवारिक जीवन और फिटनेस को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

विराट के लिए लंदन क्यों है खास

कोहली ने बताया कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्हें काफी लंबा ब्रेक मिला, और इस दौरान वे सार्वजनिक रूप से बहुत कम नज़र आए। इससे फैन्स के बीच यह चर्चा शुरू हो गई थी कि आखिर कोहली इतने दिनों से क्रिकेट से दूर क्यों हैं और लंदन क्यों चले गए। इस पर कोहली ने कहा कि “टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद मेरे लिए यह एक लंबा और ज़रूरी ब्रेक था। इतने सालों में पहली बार मुझे अपने परिवार और बच्चों अकाय और वामिका के साथ समय बिताने का मौका मिला। यह अनुभव बेहद सुंदर और संतुलन देने वाला था।”

अब पहले से ज्यादा फिट और तरोताजा महसूस कर रहा हूं

कोहली ने आगे कहा कि पिछले 15-20 वर्षों में उन्होंने मुश्किल से ही आराम किया था। लगातार क्रिकेट खेलने और यात्रा करने से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस होती थी। लेकिन इस बार का ब्रेक उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ। उन्होंने कहा कि “सच कहूं तो पिछले दो दशकों में मैंने जितना क्रिकेट खेला, उतना शायद ही किसी ने खेला होगा। इस बार का ब्रेक मेरे लिए रिफ्रेशिंग रहा। अब मैं पहले से कहीं ज्यादा फिट महसूस कर रहा हूं।”

फिटनेस ही कोहली की सबसे बड़ी प्राथमिकता

विराट कोहली ने यह भी बताया कि उनके लिए फिटनेस हमेशा शीर्ष प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि “मैं अपनी ज़िंदगी इसी सोच के साथ जीता हूं। जब आप शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से सजग रहते हैं, तो खेल अपने आप सहज हो जाता है। ऑस्ट्रेलिया आकर मैं बेहद अच्छा महसूस कर रहा हूं — चाहे वह नेट्स का अभ्यास हो या फील्डिंग सेशन, सब कुछ शानदार चल रहा है।”

कमबैक मैच में प्लॉप रहे विराट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले विराट कोहली इस मैच में प्लॉप रहे। उन्होंने मुकाबले में कुल 8 गेंदों का सामना किया और वो अपना खाता नहीं खोल सके। इसके अलावा रोहित शर्मा का भी बल्ला इस मैच में खामोश रहा। रोहित 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा