ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए मेजबान देशों और मैचों के वेन्यू का ऐलान हो गया है। अगले साल होने वाला यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के कुल 12 शहरों में खेला जाएगा। खास बात यह है कि 2003 के बाद पहली बार वनडे विश्व कप की मेजबानी अफ्रीकी महाद्वीप करेगा।
भारतीय टीम के लिए अफ्रीकी परिस्थितियों में खिताब जीतना आसान नहीं माना जा रहा, क्योंकि यहां की पिचें तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती हैं। हालांकि, अगर विराट कोहली की बात करें तो उनके आंकड़े टीम इंडिया के लिए बड़ी उम्मीद जगाते हैं। अफ्रीकी मैदानों पर विराट का बल्ला हमेशा जमकर चला है।
आईसीसी ने जिन 12 वेन्यू को टूर्नामेंट के लिए चुना है, उनमें शामिल हैं:
इन 12 में से आठ मैदानों पर विराट कोहली पहले खेल चुके हैं, जबकि चार मैदान उनके लिए नए होंगे।
वर्ल्ड कप 2027 के घोषित वेन्यू पर विराट कोहली ने अब तक 25 पारियां खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 71.47 की औसत से 1,358 रन बनाए हैं। उनके नाम इन मैदानों पर 4 शतक, 9 अर्धशतक और 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार दर्ज है। ये आंकड़े बताते हैं कि अफ्रीकी परिस्थितियां विराट के लिए हमेशा अनुकूल रही हैं।
| वेन्यू | सर्वश्रेष्ठ स्कोर |
|---|---|
| केपटाउन | 160 रन* |
| जोहान्सबर्ग | 75 रन |
| सेंचुरियन | 129 रन* |
| गैबरखा (सेंट जॉर्ज पार्क) | 87 रन* |
| ब्लोमफोंटेन | नहीं खेले |
| डरबन | 112 रन |
| पार्ल | 51 रन |
| बफेलो पार्क | नहीं खेले |
| हरारे | 115 रन |
| बुलावायो | 0 रन |
| विक्टोरिया फॉल्स | नहीं खेले |
| विंडहोक (नामीबिया) | नहीं खेले |
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर काफी हद तक विराट कोहली के अनुभव पर निर्भर करेगी। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के जिन मैदानों पर उन्होंने पहले बड़ी पारियां खेली हैं, वहां उनका रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए सकारात्मक संकेत देता है। अगर विराट इसी फॉर्म को विश्व कप में भी बरकरार रखते हैं, तो अफ्रीकी धरती पर भारत के खिताबी अभियान को बड़ी मजबूती मिल सकती है।