विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विराट कोहली ने रिकी पोटिंग को छोड़ा पीछे, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting's Record: विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया। वो सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाया।

उज्जवल सिन्हा

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting's Record Of Most 50+ Scores: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने वनडे सीरीज भी अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मुकाबले में विराट कोहली ने 45 गेंदों पर नाबाद 65 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

तीसरे और आखिरी वनडे में कोहली ने अर्धशतक लगाकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में यह 16वां 50+ स्कोर है। जबकि रिकी पोंटिंग 15 बार ही ऐसा कर सके थे।

विशाखापत्तनम में खेले गए भारत–साउथ अफ्रीका के तीसरे वनडे ने विराट कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ 34वां वनडे था, और इसी दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध अपने 50+ स्कोर की संख्या 16 कर दी। कोहली अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में 7 शतक और 9 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

कोहली ने 30 नवंबर को शुरू हुई इस घरेलू सीरीज़ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 13 पचास से अधिक स्कोर के साथ प्रवेश किया था। लेकिन घरेलू दर्शकों के सामने उन्होंने अपने प्रदर्शन का स्तर और ऊंचा कर दिया। तीन मैचों की इस सीरीज में उन्होंने लगातार 135, 102 और नाबाद 65 रन बनाए, जिससे उनके 50+ स्कोर की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

खिलाड़ी देश मैच रन 50+ स्कोर
विराट कोहली भारत 34 1806 16
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 48 1879 15
कुमार संगकारा श्रीलंका 44 1789 15
राहुल द्रविड़ भारत 36 1309 14
स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया 47 1581 14

शनिवार (6 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट कोहली भारत के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे और 45 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने क्रीज पर रहते हुए 6 चौके और 3 छक्के लगाए और यशस्वी जायसवाल (116 नॉट आउट) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 रन जोड़े, जिससे भारत ने 39.5 ओवर में 271 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

वनडे क्रिकेट के इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ों में शुमार विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक खेले गए 34 वनडे में 1806 रन बनाए हैं। यह आंकड़ा उन्हें साउथ के खिलाफ शीर्ष रन-स्कोरर्स में शामिल करता है। उनसे अधिक रन केवल तीन दिग्गजों सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा ने बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर, जिनके नाम अब भी वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। वो दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में 2000 से ज़्यादा रन बनाए हैं।

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात