विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विराट कोहली ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

विराट कोहली ने सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। वो टी20 क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वो एक मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। कोहली एक ही टी20 फ्रेंचाइज़ी के लिए 300 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह कीर्तिमान उन्होंने आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रचा। मैच के तीसरे ओवर में उन्होंने लगातार दो शानदार छक्के लगाकर यह मील का पत्थर हासिल किया।

विराट कोहली ने पहला छक्का लगाते हुए अपना 300 छक्का पूरा किया। इसके तुरंत बाद उन्होंने एक और छक्का लगाया। इस छक्के के साथ वो 301 छक्कों पर पहुंच गए। इस छक्के के साथ वो एक मैदान में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भी खिलाड़ी बन गए। विराट कोहली ने चिन्नास्वामी 152 छक्के लगाए हैं।

टी20 में किसी टीम के लिए सबसे ज़्यादा छक्के

  • 304 - विराट कोहली (RCB)*
  • 263 - क्रिस गेल (RCB)
  • 262 - रोहित शर्मा (MI)
  • 258 - कीरोन पोलार्ड (MI)
  • 257 - एमएस धोनी (CSK)

सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में विराट कोहली सबसे उपर है। उनके पीछे क्रिस गेल हैं। जिन्होंने 263 छक्के लगाए हैं। वहीं 262 छक्कों के साथ रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं।

टी20 में एक ही मैदान पर सबसे ज़्यादा छक्के

  • 155* - विराट कोहली, बेंगलुरु
  • 151 - क्रिस गेल, बेंगलुरु
  • 138 - क्रिस गेल, मीरपुर
  • 135 - एलेक्स हेल्स, नॉटिंघम
  • 122 - रोहित शर्मा, वानखेड़े

इसके साथ ही विराट कोहली ने एक मैदान पर सबसे ज्याद छक्का मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक 155 छक्के लगा चुके हैं। विराट कोहली ने क्रिस गेल के रिकॉर्ड तो तोड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की। गेल ने बेंगलुरु के इसी मैदान पर 151 छक्के लगा चुके हैं। खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चेन्नई के खिलाफ विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली अलग ही लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने अर्धशतक बनाने तक 5 छक्का लगाए। विराट कोहली 33 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके साथ ही विराट का यह आईपीएल में 62वां अर्धशतक है। वो सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। डेविड वॉर्नर के नाम भी 62 अर्धशतक है।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट