विराट कोहली और मिचेल स्टार्क (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs AUS: रन नहीं डक बनाने में सबसे आगे हैं विराट कोहली, अब इस शर्मनाक लिस्ट में बनाई जगह

IND vs AUS 1st ODI: लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले विराट कोहली से फैंस को पर्थ वनडे में बहुत उम्मीदें थी, लेकिन वो फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और 0 के स्कोर पर पवेलियन लौटे।

संजय सिंह बिष्ट

Virat Kohli Shameful Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज़ हो चुका है और इसका पहला मुकाबला पर्थ के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में फैंस की निगाहें विराट कोहली पर टिकी थीं, जो लंबे अंतराल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे थे। पिछली बार कोहली को मैदान पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में देखा गया था, जहाँ उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार खेला था।

बिना खाता खोले पवेलियन लौटे विराट कोहली

हालांकि, इस बहुप्रतीक्षित कमबैक मैच में कोहली का बल्ला खामोश रहा और उन्होंने सभी प्रशंसकों को निराश कर दिया। पर्थ की तेज़ और उछाल भरी पिच पर कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर अपनी सटीक गेंदबाजी से इस भारतीय दिग्गज को पस्त किया। कोहली का यह आउट होना न केवल भारत के लिए शुरुआती झटका साबित हुआ, बल्कि इसके साथ ही वह भारत के उन बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जो सबसे अधिक बार डक पर आउट हुए हैं।

विराट इस शर्मनाक लिस्ट में हुए शामिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शून्य रन पर आउट होने के बाद विराट कोहली भारत के सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर जहीर खान हैं, जो कि 43 बार शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ईशांत शर्मा हैं, जो 40 बार शून्य पर आउट हुए। वहीं, तीसरे नंबर पर विराट कोहली आ चुके हैं। विराट कोहली अब तक 618 इनिंग में से कुल 39 बार डक का शिकार हुए हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी पारियां शून्य में आउट होने की संख्या
जहीर खान 227 43
ईशांत शर्मा 173 40
विराट कोहली 618 39
हरभजन सिंह 364 37
जसप्रीत बुमराह 108 35
अनिल कुंबले 307 35
रोहित शर्मा 533 34
सचिन तेंदलुकर 782 34

विराट कोहली का शून्य पर आउट होने का इतिहास

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में कुल 16 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। यदि टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो इसमें वो 15 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।

पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मैट शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, मिच ओवेन, कूपर कोनोली, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैट कुहनेमन और जोश हेज़लवुड मैदान में उतर रहे हैं।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे