विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

KING आ गया ओए! महीनों बाद भारत लौटे विराट कोहली, एयरपोर्ट पर मचा क्रेज, जानिए क्या है आगे का प्लान?

Virat Kohli Comeback: पूर्व कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत लौट आए हैं। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो चरणों में रवाना हो रही है।

संजय सिंह बिष्ट

India vs Australia ODI Series: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समापन के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर टीम से जुड़ गए हैं। टूर्नामेंट के बाद कोहली ने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था और परिवार के साथ इंग्लैंड में छुट्टियां बिताईं। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए उनकी वापसी ने भारतीय फैंस को उत्साहित कर दिया है।

भारत पहुंचने पर विराट कोहली का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर छा गया। वह काले रंग की शर्ट और सफेद ट्राउजर में नजर आए, और उनका आत्मविश्वास देखने लायक था। फैंस ने एयरपोर्ट पर उन्हें देखकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें लेने की कोशिश की। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दो चरणों में रवाना होगी भारतीय टीम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी। इस दौरे के लिए टीम इंडिया दो चरणों में ऑस्ट्रेलिया रवाना हो रही है। पहले बैच में वे खिलाड़ी शामिल हैं जो हाल ही में खत्म हुई वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। इस समूह में विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, और कुछ अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरे चरण में वे खिलाड़ी शामिल होंगे जो वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले थे और वनडे स्क्वाड में भी हैं। इनमें शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल, और मोहम्मद सिराज जैसे नाम प्रमुख हैं। बीसीसीआई के मुताबिक टीम की यात्रा योजना इस तरह बनाई गई है कि खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम और तैयारी का समय मिल सके।

कोहली का फोकस वनडे पर

विराट कोहली ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन उनका ध्यान अब वनडे क्रिकेट पर पूरी तरह केंद्रित है। उनका लक्ष्य आने वाली श्रृंखलाओं में मजबूत प्रदर्शन करना और 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी को आगे बढ़ाना है। कोहली का अनुभव और फिटनेस भारतीय टीम के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का वनडे स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास