आंध्र प्रीमियर लीग 2025 (फोटो- IANS) 
क्रिकेट

विजयवाड़ा ने तीन मुकाबलों में दर्ज की जीत, अमरावती रॉयल्स को 9 विकेट से चटाई धूल

Vijayawada Sunshiners beat Amaravati Royals: एकतरफा मुकाबले में विजयवाड़ा सनशाइनर्स ने अमरावती रॉयल्स को 9 विकेट से धूल चटाई। ये इस सीजना का 21वां मुकाबला था।

संजय सिंह बिष्ट

Andhra Premier League 2025: बीते मंगलवार को आंध्र प्रदेश प्रीमियर लीग के इस सीजन का 21वां मुकाबला खेला गया। ये मुकाबला विजयवाड़ा सनशाइनर्स और अमरावती रॉयल्स के बीच विशाखापत्तनम में हुआ। इस दौरान विजयवाड़ा सनशाइनर्स ने अमरावती रॉयल्स को 9 विकेट से धूल चटाई। इससे पहले सनशाइनर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर रॉयल्स को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमरावती रॉयल्स की टीम 19.5 ओवर में महज 138 रन बनाकर ढेर हो गई।

अमरावती रॉयल्स की खराब शुरुआत

अमरावती की शुरुआत काफी खराब रही। टीम 2 रन के स्कोर पर मान्याला प्रणीत का विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद यारा संदीप ने सीराम वेंकट राहुल (4) के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। यारा संदीप ने 39 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जिसमें एक छक्का और छह चौके शामिल रहे। इनके अलावा अकुला विजय ने 17, जबकि कार्तिक रमन ने नाबाद 19 रन बनाए।

वेंकट सुमित ने 29 रन देकर 4 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

विपक्षी टीम की ओर से साई वेंकट सुमित ने 29 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट झटके, जबकि यदला वासु और पृथ्वी राज ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में सलामी बल्लेबाजों ने विजयवाड़ा सनशाइनर्स को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 11 ओवरों में 121 रन की साझेदारी की। कप्तान अश्विन हेब्बर 38 गेंदों में 82 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें सात छक्के और छह चौके शामिल थे।

अभिनव ने खेली 45 रन की नाबाद पारी

इसके बाद मुन्नांगी अभिनव ने ममीदी वामसी कृष्णा के साथ मोर्चा संभाला और जीत के लिए जरूरी शेष रन बनाए। मुन्नांगी अभिनव 35 गेंदों में दो छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कृष्णा ने नाबाद आठ रन की पारी खेली। विपक्षी टीम के लिए इकलौता विकेट कार्तिक रमन ने अपने नाम किया।

विजयवाड़ा सनशाइनर्स छह में से तीन मुकाबले जीतकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। इस टीम ने शुरुआती दो मैच जीते थे, जिसके बाद उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम का एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। दूसरी ओर, अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी अमरावती रॉयल्स ने छह में से पांच मुकाबले जीते हैं। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है।

एजेंसी इनपुट के साथ

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता