मुंबई टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में कर्नाटक की भिड़ंत मुंबई से, पडिक्कल और सरफराज पर होंगी नजरें

MUM vs KAR, Quater Final: विजय हजारे ट्रॉफी का क्वार्टरफाइनल मुकाबला की शुरुआत कल 12 जनवरी से होगी। मुंबई और कर्नाटक के बीच यह मुकाबला बीसीसीआई के सीईओ मैदान पर खेला जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

Vijay Hazare Trophy 2025-26, Quater Final: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी में 12 जनवरी से नॉकआउट राउंड के मुकाबले में खेले जाएंगे। सोमवार को मुंबई को सामना कर्नाटक की टीम से होगा। दो दिग्गज टीमों के बीच मुकाबले होने से अब कोई एक टीम की सेमीफाइनल में प्रवेश कर पाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में सभी की निगाहें मुंबई के सरफराज खान और कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल पर टिकी रहेंगी, जिनसे अपनी शानदार फॉर्म को आगे बढ़ाने की उम्मीद होगी।

सोमवार को ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दूसरा क्वार्टरफाइनल उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच खेला जाएगा। कर्नाटक को ग्रुप चरण के अपने अंतिम लीग मैच में सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद टीम को पूरा भरोसा होगा कि वह मुंबई के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेगी।

देवदत्त पडिक्कल ने बनाए हैं 640 रन

देवदत्त पडिक्कल ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए सात पारियों में चार शतक और एक अर्धशतक की मदद से 640 रन बनाए हैं और वह प्रतियोगिता के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। यदि वह इसी लय को बरकरार रखते हैं, तो 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी कर रहे चयनकर्ताओं के लिए उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल होगा। वहीं, सरफराज खान भी टी20 की अपनी आक्रामक लय को वनडे क्रिकेट में उतारते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

सरफराज खान पर रहेगी नजरें

पंजाब के खिलाफ अंतिम लीग मुकाबले में मुंबई को भले ही अप्रत्याशित हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन उस मैच में सरफराज ने पुरुषों की लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्धशतक जड़कर अपनी छाप छोड़ी थी। टीम हार गई, लेकिन सरफराज सीमित ओवरों के प्रारूप में चयनकर्ताओं तक अपना मजबूत संदेश पहुंचाने में सफल रहे।

सूर्यकुमार यादव से होगी उम्मीदें

यदि सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में खेलते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 श्रृंखला से पहले अपनी लय हासिल करना चाहेंगे। लीग चरण में उन्होंने मुंबई के लिए दो मैचों में 15 और 24 रन बनाए थे।

उत्तर प्रदेश का सामना सौराष्ट्र से

दूसरे क्वार्टरफाइनल में उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र की टीमें आमने-सामने होंगी, जहां उत्तर प्रदेश का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लीग चरण में अपराजित रहने वाली उत्तर प्रदेश चारों ग्रुपों में ऐसी इकलौती टीम रही है। हालांकि, उत्तर प्रदेश को ध्रुव जुरेल की सेवाएं नहीं मिलेंगी, जो ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद भारतीय वनडे टीम से जुड़ गए हैं। जुरेल ने लीग चरण में सात पारियों में 558 रन बनाए थे और वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे।

सौराष्ट्र ने टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की। शुरुआती तीन मैचों में से दो गंवाने के बावजूद टीम ने लगातार चार मुकाबले जीतकर अंतिम आठ में जगह बनाई। उनके बल्लेबाज़ सही समय पर लय में लौटते दिख रहे हैं, जबकि तेज गेंदबाज़ चेतन सकारिया भी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल

Garba Controversy: VHP की गरबा गाइडलाइन पर सियासत तेज, विपक्ष ने मोहन भागवत के बयान को लेकर उठाए सवाल