वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Exclusive: विजय हजारे ट्रॉफी में एक और मैच खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, 30 को साउथ अफ्रीका होंगे रवाना

Vaibhav Suryavanshi: भारत के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी 29 दिसंबर को मेघालय के खिलाफ बिहार के लिए खेलते दिखेंगे। घरेलू सीजन में वैभव का यह आखिरी मुकाबला होगा। उसके बाद वो भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।

उज्जवल सिन्हा

Vaibhav Suryavanshi Will Play Against Meghalaya: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का तीसरा मुकाबला 29 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में बिहार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी आखिरी बार खेलते दिख सकते हैं। इस मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है। वैभव मेघालय के खिलाफ खेलते दिख सकते हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार प्लेट ग्रुप में है। इस टूर्नामेंट में बिहार का तीसरा मुकाबला मेघालय से होना है। प्लेट ग्रुप में बिहार लगातार दो मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। बिहार ने पहले मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को और दूसरे मुकाबले में मणिपुर को 15 रनों से हराया।

मेघालय के खिलाफ खेलते दिखेंगे वैभव

नवभारत के उज्जवल सिन्हा को मिली जानकारी के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी 29 दिसंबर को मेघालय के खिलाफ बिहार की ओर से खेलते नजर आएंगे। फिलहाल बीसीसीआई की ओर से उन्हें आराम देने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। ऐसे में अगर बोर्ड की तरफ से कोई निर्देश नहीं मिलता है, तो वैभव का बिहार के लिए मैदान पर उतरना तय माना जा रहा है। इस मुकाबले के लिए वैभव आखिरी बार बिहार के लिए खेलते दिखेंगे। इसके बाद वैभव साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल हो जाएंगे। इस दौरे के लिए वैभव को कप्तान बनाया गया है।

30 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए होंगे रवाना

भारतीय अंडर-19 टीम 30 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरेगी, जहां वैभव तीन वनडे मैचों की सीरीज में भाग लेंगे। इस सीरीज के बाद वह अंडर-19 वर्ल्ड 2025 में भाग लेने के लिए वहीं से जिम्माब्वे रवाना हो जाएंगे। भारतीय टीम का पहला मुकाबला बुलावायो में अमेरिका के खिलाफ खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए इंडिया U19 टीम

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरॉन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन, युवराज गोहिल और राहुल कुमार।

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेली थी धमाकेदार पारी

24 दिसंबर को शुरू हुए इस सीजन के विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंदों में 190 रनों की पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया। वैभव की यह पारी क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गई थी, और उनकी बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया। हालांकि, वो मणिपुर के खिलाफ 26 दिसंबर का मुकाबला नहीं खेल सके।

वैभव को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

वैभव को 26 दिसंबर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस कार्यक्रम के बाद वो फिर से बिहार की टीम से जुड़ गए हैं और इस सीजन का एक आखिरी मुकाबला बिहार के लिए खेल सकते हैं।

वैभव इस सीजन अब बिहार के लिए नहीं खेल पाएंगे कोई घरेलू क्रिकेट

लगातार बिजी शेड्यूल के कारण अब वैभव सूर्यवंशी विजय हजारे ट्रॉफी के शेष मैचों में बिहार के लिए नहीं खेलेंगे। वहीं अब वैभव बिहार के लिए इस साल कोई घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान ही रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप का फाइनल भी खेला जाएगा। इस दौरान यह मुकाबला भी वैभव नहीं खेल पाएंगे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO